फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mohit wanted to marry second, conspired to remove Sachina from the way

Panipat News: दूसरी शादी करना चाहता था मोहित, सचिना को रास्ते से हटाने के लिए रची साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mohit wanted to marry second, conspired to remove Sachina from the way
पानीपत। नागपाल कॉलोनी के एक दंपती द्वारा नहर में छलांग लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। नहर में बही सचिना की बहनों का आरोप है कि मोहित दूसरी शादी करना चाहता था। इसलिए उसने एक साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की साजिश रची और दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगा दी। मोहित तैर कर बाहर आ गया और सचिना पानी में बह गई। बहनों की शिकायत पर पति और ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी गजना ने बताया कि वे सात बहनें हैं। छोटी बहन सचिना ने दो साल पहले दूसरे धर्म के लड़के मोहित के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे मोहित के माता-पिता नाखुश थे। वह सचिना को घर में घुसने नहीं देते थे। इसके बाद उन्होंने मोहित और सचिना को बेदखल करा दिया। कुछ दिन पहले थाने में फैसला हुआ कि जब तक तलाक नहीं होगा, तब तक मोहित सचिना को खर्चा देता रहेगा। इस पर मोहित के पिता राजबीर ने कहा था कि वह खर्चा नहीं देंगे। 50 हजार रुपये लेकर उसके बेटे को तलाक दे दो। शुक्रवार को सचिना ने मोहित को फोन किया कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया है, लेकिन उसने खर्चा देने से मना कर दिया। सचिना घर गई तो उसे अंदर घुसने नहीं दिया। सचिना ने थाने में फोन किया तो दो पुलिसकर्मी पहुंचे। मोहित भी मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने मोहित और सचिना को कहा कि तुम अपने कमरे पर चले जाओ। इसके बाद मोहित प्लानिंग के तहत सचिना को नहर पर ले गया और छलांग लगा दी।
विज्ञापन

सचिना की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, तीसरे दिन भी उसका पता नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पति मोहित और ससुर राजबीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed