{"_id":"678d6d10ddc437593b0b1d59","slug":"mohanjit-singh-crowned-as-hsgpc-member-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130880-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एचएसजीपीसी के सदस्य का ताज मोहनजीत सिंह के सिर सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एचएसजीपीसी के सदस्य का ताज मोहनजीत सिंह के सिर सजा
विज्ञापन
पानीपत। एसएचजीपीसी (हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) में पानीपत के सिखों ने मोहनजीत सिंह को ताज पहनाया है। वे हरियाणा सिख पंथक दल के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। मोहनजीत सिंह 5484 में से 2441 वोट लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंथक दल झिंडा ग्रुप के दलविंदर सिंह को 1015 वोटों से हराया है। मोहनजीत सिंह ने इसे सत्य की जीत बताया है और सिख संगत का आभार जताया है।
एचएसजीपीसी के चुनाव के लिए वार्ड-23 के अंतर्गत नौ बूथ बनाए गए थे। इनमें छह बूथ पानीपत शहर में बनाए गए थे। रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू किया। सुबह निर्धारित समय पर सभी बूथों पर मतदान शुरू किया। इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा। वहीं एक टुकड़ी अतिरिक्त नियुक्त की गई। चुनाव अधिकारी एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश और सहायक चुनाव अधिकारी तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र कुमार गिल की देखरेख में शाम पांच बजे मतदान किया गया। इसके बाद परिणाम जारी किए गए।
हरियाणा सिख पंथक दल के मोहनजीत सिंह ने 2441 वोट प्राप्त किए। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी पंथक दल झिंडा ग्रुप के दलविंद्र सिंह को 1426 वोट मिले। दादूवाल ग्रुप के हरचरण सिंह धम्मू को 1290 वोट मिले। निर्दलीय सौरभ सिंह को मात्र 305 वोट मिले। एचएसजीपीसी के चुनाव में भी लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। 22 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
बॉक्स
सुबह सुस्त चला, दोपहर को कुछ गति पकड़ी
जिले के 9683 मतदाताओं में 4881 पुरुष और 4802 महिला मतदाता रहीं। सुबह के समय मतदान कुछ सुस्त रहा। 11 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान किया गया। दोपहर के समय मतदान ने कुछ गति पकड़ी। मतदान शाम के समय फिर से धीमा हो गया। एक दो बूथ को छोड़कर बाकी बूथों पर अपेक्षाकृत कम ही भीड़ देखने को मिली। जिला में 5484 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
बॉक्स
गुरुद्वारों में बेहतर सुविधा के साथ पंजाबी का बढ़ाएंगे मान
नवनिर्वाचित सदस्य हरियाणा सिख पंथक दल के मोहनजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रदेश के गुरुद्वारों में बेहतर सुविधा दी जाएगी। इसके साथ पंजाबी को भाषा का दर्जा दिलवाया जाएगा। इसके साथ समुदाय के लोगों को किए गए वायदे को पूरा किया जाएगा। यहां के गुरुद्वारों की राशि विकास कार्यों के साथ स्कूल व कॉलेजों पर खर्च की जाएगी।
बॉक्स
एचएसजीपीसी के प्रयासों से बेहतर होंगे गुरुद्वारा
प्रदेश में एचएसजीपीसी के पहले चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। मोहिंद्र सिंह, प्रिंस और कुलवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अलग से गठन होने पर प्रदेश के गुरुद्वारों का कद बढ़ेगा। उनको इसको लेकर काफी उम्मीद है। अमृतपाल सिंह और रणजीत सिंह ने कहा कि एचएसजीपीसी के पहले चुनाव को लेकर उनमें उत्साह है। इससे गुरुद्वारों में सुविधा बेहतर होने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सुविधा मिलेंगी। प्रदेश के गुरुद्वारों में स्कूल, कॉलेज के साथ मेडिकल कॉलेज की सुविधा बढ़ेगी।
इस बूथ पर इतना मतदान
बूथ मतदान
राजकीय सीसे स्कूल भापरा समालखा 404
राजकीय प्राथमिक पाठशाला महमदपुर 830
राजकीय मिडिल स्कूल उरलाना खुर्द 497
आर्य सीसे स्कूल जीटी रोड पानीपत 368
आर्य पीजी कॉलेज-1 836
आर्य पीजी कॉलेज-2 695
आर्य पीजी कॉलेज-3 620
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल-1 639
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल-2 595
कुल 5484
वर्जन :
एचएसजीपीसी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। जिले में 9683 में से 5484 लोगों ने मतों का प्रयोग किया। मोहनजीत सिंह 2441 वोट लेकर विजयी रहे हैं।
ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी।