फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Modified... The name of the deceased has been changed in the heading... Harsh was killed by his minor brother, not because of drinking alcohol

Panipat News: संशोधित... हेडिंग में मृतक का नाम बदला गया है... शराब पीने से नहीं, नाबालिग भाई ने की थी हर्ष की हत्या

Wed, 27 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modified... The name of the deceased has been changed in the heading... Harsh was killed by his minor brother, not because of drinking alcohol
- नशे के लिए घर का सामान बेचने से था नाराज, अंगोछे से घोटा गला
विज्ञापन

- परिजनों ने उसकी बातों में आकर किया अंतिम संस्कार, अस्थियां उठाने के बाद बता दी सच्चाई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप के भगत नगर भूल भुलैया चौक पर नाबालिग ने बड़े भाई हर्ष की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए उसकी ज्यादा शराब पीने से मौत होने की कहानी रच दी। परिजनों ने हर्ष के नशे का आदी होने के चलते उसकी बातों पर यकीन कर अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी ने अस्थि उठने के बाद हत्या करने की बात बताई तो परिजन दंग रह गए। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना तहसील कैंप पुलिस को दी। पुलिस ने इसमें हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 21 अगस्त को की गई थी।
तहसील कैंप की भगत नगर कॉलोनी के भूल भुलैया चौक के सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका स्क्रैप का कारोबार है। उनके भाई राकेश और उनकी पत्नी गीता के दो लड़के हैं। इनमें बड़ा बेटा 22 साल का हर्ष था। छोटे बेटे की उम्र 16 साल है। उनके भाई राकेश की पहले मौत हो गई थी। एक साल पहले उनकी पत्नी गीता रानी की भी मौत हो गई थी। उनका बड़ा बेटा हर्ष शराब का आदी था। उसने नशे के लिए घर का सामान तक बेच दिया था। छोटा भाई रंजिश रखता था और उनके साथ मारपीट करता था। उसने इसी रंजिश के चलते 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे हर्ष की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने उनको बताया कि हर्ष की ज्यादा शराब पीने की वजह से मौत हो गई। उन्होंने उसकी बातों पर यकीन कर लिया और बिना पोस्टमार्टम के शव का संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने ही परिजनों को बताई हत्या की बात
सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने शनिवार को हर्ष की अस्थि उठाई थी। उस वक्त उसका छोटा भतीजा रोने लगा। उन्होंने उसको ढांढस बंधाया तो वह और तेज रोने लगा। उसने बताया कि उसने हर्ष की हत्या की है। वे उसकी बात सुनकर दंग रह गए। उन्होंने उससे दोबारा इस बारे में पूछा। नाबालिग भतीजे ने बताया कि वह हर्ष के शराब के लिए घर का सामान बेचने से तंग आ गया था। इस कारण उससे द्वेष रखने लगा था और वीरवार को मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीआईए-वन को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

पुलिस ने तहसील कैंप थाने के अंतर्गत हर्ष की हत्या में उसके नाबालिग छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या करने के आरोप कबूल किए हैं। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए-वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed