फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Modi will give the gift of 800 MW unit at Hisar Airport and Yamunanagar: CM

मोदी हिसार एयरपोर्ट और यमुनानगर में 800 मेगावाट की यूनिट की देंगे सौगात : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Modi will give the gift of 800 MW unit at Hisar Airport and Yamunanagar: CM
समालखा (पानीपत)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन प्रदेश को दो बड़ी सौगात देंगे। वे हिसार स्थित एयरपोर्ट का उद्घाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की यूनिट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का यह इस साल का प्रदेश में दूसरा दौरा होगा। वे इससे पहले पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात बुधवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कही। जिसमें प्रदेश के जिलाध्यक्ष और मंडलाध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया है और एक विजन के साथ विकसित भारत के मिशन में लगे हैं। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार विकसित भारत विकसित हरियाणा की तर्ज पर तीन गुना तेजी से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए पांच अप्रैल को रोहतक में प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें सबकी ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बिल लागू करने के बाद वक्फ बोर्ड को लेकर कोई भी विवाद नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास एवं विकास और संगठन के केंद्रीय नेता सौदान सिंह ने संगठनात्मक समन्वय के बारे में विस्तार से चर्चा की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


बॉक्स
मंडी से 48 घंटे में होगा उठान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। मंडियों में गेहूं खरीद की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों को 48 घंटे में उठान करवाना सुनिश्चित करने और निश्चित अवधि में किसानों के खाते में फसल का पैसा भेजने के आदेश दिए हैं। मंडियों में किसानों को मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस अवसर पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed