{"_id":"67575dd1f57c7b4352000ee8","slug":"modi-became-proud-after-seeing-the-enthusiasm-of-women-on-the-land-of-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128787-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत की धरती पर महिलाओं का जोश देख गद्गद हुए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत की धरती पर महिलाओं का जोश देख गद्गद हुए मोदी
विज्ञापन
पानीपत। हाली की धरती पानीपत में बीमा सखी योजना के शुभारंभ पर बेटियों और महिलाओं का जोश देखने वाला रहा। महिलाएं सुबह ही अपने बच्चों को गोद में उठाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। गीतों पर झूमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर आने के बाद एक झलक पाने के लिए आगे आ गई। कुछ महिलाएं तो बैरिकेड्स फांदकर आगे आ गई।
मौका रहा सोमवार को बीमा सखी योजना का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब पौने दस साल बाद पहुंचे। उन्होंने इससे पहले 22 जनवरी 2015 को पानीपत के इसी मैदान से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया था।
उस समय भी पीएम को महिलाओं में जोश नजर आया था। अब महिला स्वावलंबन की दिशा में बीमा सखी योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे महिलाओं का जोश देखने वाला रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि हरियाणा से उनके पुराने रिश्ते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अपने संसदीय क्षेत्र करनाल में बीमा सखी योजना जैसे बड़े कार्यक्रम के साथ महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रधानमंत्री के हाथों से कराकर अपनी मजबूती एक बार फिर मंच से दिखा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ 13 मिनट में दो बार बातचीत की।
बीमा सखी योजना कार्यक्रम के शुभारंभ पर देशभर से करीब 102 बीमा सखी पहुंची। इनमें से पांच को मंच पर बुलाया गया। पांचों महिलाएं देश के अलग-अलग कोने से रही। सबसे पहले कनार्टक के बंगलुरु निवासी अनीता को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद त्रिपुरा की शोभना देव, फिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की महिला, चौथे नंबर पर पानीपत की राखी त्यागी और पांचवें नंबर पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी संगीता को प्रमाण पत्र दिया गया।