फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model ward to three wards

तीन वार्डों को मॉडल वार्ड बनाने के काम में पिछड़ा निगम, नए साल का टारगेट भी रह गया अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Model ward to three wards
पानीपत। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए निगम का लिया गया बड़ा फैसला धाराशायी हो चुका है। एक साथ तीन-तीन वार्डों को मॉडल बनाने का फैसला एक माह पहले लेकर नए साल तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन नए साल पर शहरवासियों को एक भी मॉडल वार्ड की सौगात नहीं मिली। हालांकि निगम का दावा है कि वे इस ओर प्रयासरत हैं और जल्द ही शहर को मॉडल वार्डों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

निगम के इस मास्टर प्लान में अधिकारियों ने जेबीएम के साथ मिलकर एक साथ वार्ड संख्या एक, 18 और 23 को चिह्नित किया था। इनमें सौ प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ निरंतर सफाई करवाने का एलान किया था। शहरवासियों को सपने दिखाए थे कि मॉडल वार्डों में जगह-जगह डस्टबिन तक रखे जाएंगे। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ईक्रो ब्रिक्स से पार्क सजाए जाएंगे ताकि प्लास्टिक को फेंकने की बजाए इसको रिसाइकिल किया जा सके, लेकिन ये सपने, सपने ही रह गए।
विज्ञापन

...
मॉडल वार्डों की तर्ज पर होनी थी दूसरे वार्डों की सफाई
शहर को मॉडल वार्ड देने के लिए निगम ने स्वच्छ भारत मिशन की टीम और जेबीएम कंपनी के पदाधिकारियों के साथ कई बार बैठक की थी। इसमें पहले एक वार्ड को मॉडल बनाने का प्लान बनाया गया, जो बाद में तीन वार्डों को एक साथ मॉडल बनाने के प्लान में तब्दील हुआ। बैठकों में फैसला लिया गया कि एक जनवरी से शहर में तीन वार्ड मॉडल वार्ड होंगे, इनकी तर्ज पर बाकी वार्डों में सफाई का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
निगम ने ऐसे बनाया था मास्टर प्लान
इन तीन वार्डों की सफाई के लिए निगम ने एक मास्टर प्लान बनाया था, जिसमें सबसे पहले सफाई कर्मचारियों और जेबीएम की मदद से गंदगी के ढेर उठवाने थे। नाला गैंग की मदद से नालियों और नालों से सिल्ट निकलवाकर इनकी सफाई करवाई जानी थी। हर गली, हर सड़क को सफाई कर्मचारी साफ करने वाले थे। मुख्य चौक चौराहों पर डस्टबिन रखवाए जाने थे। वार्ड में रोजाना कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भेजी जानी थीं। वार्ड की पूरी सफाई होने के बाद ईको ब्रिक्स से पार्क बनाए जाने थे।
इसी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद गीला और सूखा कूड़ा अलग करवाना, इससे खाद बनवाना, आईईसी यानी इन्फारमेशन एजुकेशन और कम्यूनिकेशन गतिविधियां करवाना, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने समेत सार्वजनिक जगहों पर बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को वहां कूड़ा न डालने के बारे में बताया जाना शामिल था।

वर्जन-
मॉडल वार्ड बनाने का काम जारी : आयुक्त
सफाई के मामले में निगम शहर के वार्डों को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसका टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस कड़ी में तीन वार्डों को पहले मॉडल वार्ड बनाया जा रहा है।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed