{"_id":"6b005bffeae7b7f2de01a3b6","slug":"gurdwara-guru-gobind-singh-committee-organized-the-10th-prabhat-pheri-morning-procession-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167934-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह कमेटी ने निकाली 10वीं प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह कमेटी ने निकाली 10वीं प्रभात फेरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब व गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह कमेटी ने शुक्रवार को 10वीं प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान नानक नाम लेवा परिवार राजिन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह व महिंद्र सिंह द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु नानक देव के प्रति अपनी सच्ची आस्था का परिचय दिया।कमेटी प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने बचपन से ही सच और मानवता का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने जात-पात,अंधविश्वास और झूठे कर्मकांडों का विरोध किया। चारों दिशाओं में उदासियां करके दुनिया को एक ओंकार का संदेश दिया। उन्होंने हमें सच्चाई, मेहनत और सेवा के रास्ते पर चलना सिखाया। आज भी उनकी बाणी पूरी मानवता को रोशनी दिखा रही है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धा प्रकट करनी चाहिए। वाहेगुरु सभी पर अपनी मेहर बनाए रखे। इस मौके पर प्रधान गोपाल सिंह, शाम सिंह, सुरेंद्र कुमार, नारायण दास, सर्वजीत कौर, नेहा मनचंदा, रेनू, वीरपाल कौर व गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।
34