फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model Town roads will be modernized for Rs 25 crores

Panipat News: मॉडल टाउन की सड़कें 25 करोड़ में बनेंगी आधुनिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Model Town roads will be modernized for Rs 25 crores
पानीपत। नगर निगम ने आरओडब्लयू यानी राइट ऑफ वे यानी रास्ते के अधिकार को लेकर मॉडल टाउन की सभी तारकोल वाली सड़कों का जीर्णोद्धार करने का फैसला लिया है। इसमें मॉडल टाउन के रिंग रोड से लेकर अन्य सभी मुख्य एवं 80 फुट तक वाली चौड़ी सड़कों को शामिल किया गया। इनको चौड़ा करने के साथ आधुनिक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस काम पर निगम करीब 25 करोड़ खर्च करने जा रहा है। इसके लिए निगम दो अलग अलग फेज में काम करवाएगा। पहले फेज में करीब साढ़े तीन से चार करोड़ में करीब सवा किलोमीटर लंबी दो सड़कों के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का टेंडर पहले ही लगाया जा चुका है। अब दूसरे फेज में 20 करोड़ से ज्यादा बड़े काम के लिए निगम एजेंसी हायर करेगा। जिसकी डीपीआर फाइनल होने के बाद मॉडल टाउन की सड़कों को चमकाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में निगम करीब सात किलोमीटर लंबी तारकोल वाली सभी मॉडल टाउन की सड़कों के किनारे वाली खाली जमीन का इस्तेमाल भी करेगा। इसमें साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाए जाएंगे। रिंग रोड पर कमर्शियल गतिविधियों को देखते हुए कार पार्किंग भी सड़क के साथ साथ बनाई जाएगी। सड़क को चौड़ा तो किया जाएगा लेकिन बीच में डिवाइडर नहीं होगा। डिवाइडर की बजाए सड़क पर विजिबल मार्किंग, थर्माेप्लास्टिक पेंट किया जाएगा। सड़क के ऊपर से गुजरने वाली बिजली खंभों की लाइनों को भी भूमिगत करने का प्लान किया जाएगा। सड़क के साथ बरसाती पानी के निकासी की समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। सड़क पर डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मॉडल टाउन के दो फेज के प्रोजेक्ट में पहले फेज में ईजी डे वाली करीब 600 मीटर लंबी सड़क और अनेजा पंप वाली भी करीब 600 मीटर लंबी सड़क का करीब साढ़े तीन करोड़ से जीर्णोद़्धार होगा। दूसरे फेज में रिंग रोड और मॉडल टाउन की अन्य सभी सड़कों को शामिल किया गया है। वहीं, मॉडल टाउन का ये प्रोजेक्ट शहर का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। पहले नंबर पर 33 करोड़ से सेक्टर 13-17 में चार आधुनिक सड़क बनाने का प्रोजेक्ट रहेगा।
20 करोड़ से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट के डिजाइन और लागत तैयार करने के लिए निगम अब टेंडर की बजाए डायरेक्ट ई-मेल और सील बंद लिफाफे से एजेंसी हायर करेगा। फाइनल डीपीआर के आधार पर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पहले निगम एजेंसी हायर करने के लिए टेंडर लगाता था लेकिन अब नए नियमानुसार सरकार की ओर से निर्धारित सभी 17 एजेंसी को ई-मेल भेजी जाएगी। जिसमें दस दिन में इच्छुक एजेंसिंयों को अपने दस्तावेज और रेट सील बंद लिफाफे में जमा करवाने होंगे।


वर्जन:
मॉडल टाउन की सड़कों को चौड़ा करने के साथ इनका सुंदरीकरण करवाने की तैयारी की जा रही है। विकास कार्यों को लेकर सरकार से डिमांड की गई थी। जिस पर बजट लगातार मिल रहा है। अधिकारियों को आधुनिक सड़कें बनाने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed