फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model culture school did not come true in the result

Panipat News: परिणाम में खरे नहीं उतरे मॉडल संस्कृति स्कूल, मंथन करेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Model culture school did not come true in the result
लीड
विज्ञापन

- जिले में संचालित किए जा रहे छह मॉडल संस्कृति स्कूल, 50 प्रतिशत भी नहीं रहा पास प्रतिशत
- 10वीं में औसतन 39.27 तथा 12वीं में औसतन 43.95 फीसदी रहा पास प्रतिशत
रविंद्र नैन
पानीपत। हरियाणा में एक कहावत है मुर्गा चला हंस की चाल, अपनी भी भूला। यह कहावत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों पर इस बार के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के परिणामों पर सटीक नजर आ रही है। पहली बार सीबीएसई के तहत हुई परीक्षा में बेहतर परिणाम के नजरिए से स्कूल खरे नहीं उतर पाए। सीबीएसई के पैटर्न पर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परिणाम 50 फीसद भी नहीं रहा। जिले के छह मॉडल संस्कृति स्कूलों में लालबत्ती स्थित स्कूल का परिणाम कुछ ठीक रहा है। शिक्षा विभाग इन परिणामों पर मंथन करेगा।
नई शिक्षा नीति के अनुसार इस बार पहली बार जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीबीएसई में परीक्षा दी। पहली बार में ही इन स्कूलों के विद्यार्थी के पिछड़ गए। जिले में 12वीं कक्षा के 810 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 411 विद्यार्थी ही पास हुए। 178 की कंपार्टमेंट और 235 विद्यार्थी फेल हुए। 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 43.95 प्रतिशत रहा। हालांकि कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों समेत 12वीं का पास प्रतिशत 65.63 प्रतिशत है। 10वीं कक्षा के 630 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 291 विद्यार्थी पास हुए और 269 की कंपार्टमेंट, जबकि 70 विद्यार्थी फेल हो गए। 10वीं का औसत पास प्रतिशत 39.27 प्रतिशत रहा। हालांकि कंपार्टमेंट समेत 10वीं का पास प्रतिशत 71.69 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बॉक्स
अधिकारी करेंगे समीक्षा
सीबीएसई परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों का विषय अनुसार परीक्षा परिणाम पर मंथन किया जाएगा। इसमें यह ध्यान किया जाएगा कि किस विषय में सबसे अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं या फिर सबसे कम नंबर आए हैं। साथ ही स्कूल में स्टाफ, विद्यार्थियों, लैब और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली जाएगी, ताकि इनमें आवश्यक सुधार किया जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे परीक्षा परिणाम को लेकर मंथन करेंगे। जो खामियां रही है उन्हें दुरुस्त करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम :
मॉडल संस्कृति स्कूलों का 12वीं कक्षा का परिणाम
स्कूल विद्यार्थी पास कंपार्टमेंट फेल प्रतिशत
जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी 131 68 37 26 51.91
जीएमएसएसएसएस चुलकाना 98 31 24 43 31.63
जीएमएसएसएसएस इसराना 87 53 17 17 60.92
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 425 237 74 114 55.76
जीएमएसएसएसएस मडलौडा 43 17 13 13 39.53
जीएमएसएसएसएस गोयला खुर्द 46 11 13 22 23.92

मॉडल स्कूलों का 10वीं कक्षा का परिणाम
स्कूल विद्यार्थी पास कंपार्टमेंट फेल पास प्रतिशत
जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी 144 57 80 07 39.58
जीएमएसएसएसएस चुलकाना 54 17 27 10 31.48
जीएमएसएसएसएस इसराना 74 29 39 06 39.18
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 241 153 70 18 63.49
जीएमएसएसएसएस मडलौडा 70 18 34 18 25.71
जीएमएसएसएसएस गोयला खुर्द 47 17 19 11 36.17

वर्जन-
खामियों को किया जाएगा दुरुस्त
मॉडल संस्कृति स्कूलों के परिणाम को लेकर स्कूल प्रमुखों की बैठक बुलाई जाएगी। इस संबंध में सभी से परीक्षा परिणाम की प्रतियां मंगवाई हैं। विषय के अनुसार मंथन किया जाएगा और जो भी खामियां हैं, उन्हें दुरुस्त करवाने का काम किया जाएगा।
कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed