फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobiles and cash worth lakhs of rupees stolen from mobile shop

Panipat News: मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Mobiles and cash worth lakhs of rupees stolen from mobile shop
पानीपत। कड़ाके की ठंड का चोर जमकर फायदा उठा रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी व झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस रात भर शहर में गश्त करती है। सुबह चोरी की सूचना पुलिस की मेहनत पर पानी फेर रही है। जनवरी में अब तक चोर 20 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दो लूट व दो झपटमारी की वारदातों ने शहर को आतंकित किया है। मंगलवार रात को चोरों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पुरेवाल कॉलोनी में एक मोबाइल दुकान के शटर उखाड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये के लगभग 120 मोबाइल व 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले वाले दो चोरों की हरकतें दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं दूसरी ओर चोरों ने बतरा कॉलोनी में सूने मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक कॉलोनी में ही अपनी बहन के पास गया था। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने भी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दीवान नगर निवासी रवि ने बताया कि उसकी पुरेवाल कॉलोनी में दो साल से राघव एजेंसी के नाम से मोबाइल दुकान है। वो मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। उसे रात पौने एक बजे मार्केेट के चौकीदार ने कॉल कर बताया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वो तुरंत दुकान पर पहुंचा। यहां चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान का शीशे का दरवाजा तोड़ रखा था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उसने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें दो युवक पौने 12 बजे दुकान की रेकी करते दिखाई दिए। इन्होंने 12 बजे रॉड से दुकान का शटर उखाड़ा। फिर दुकान के शीशे तोड़े। चोरों ने आधा घंटा तक दुकान को खंगाला और दो बैगों में मोबाइल भरे । वो गल्ले से 25 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ढाई लाख के जेवर चोरी-

बतरा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वो निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बहन मीना भी इसी कॉलोनी में रहती है। वो रविवार रात को अपनी बहन के घर गया था। जब वो सुबह घर आया तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चेन , सोने का गले का सेट व 800 ग्राम के चांदी के जेवर चोरी थे। इन जेवरों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये हैं।



वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल को भी बुलाया गया था। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed