फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile theft by breaking the door of the house

घर का दरवाजा तोड़कर मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft by breaking the door of the house
विकास नगर में एक चोर मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। मकान मालिक अंदर कमरे में ही सो रहा था और उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी विकास ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। वह रात घर के अंदर सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो उसका दरवाजा टूटा हुआ था। उसने कमरे की तलाशी ली तो उसका मोबाइल चोरी मिला। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं लग पाया। अंत में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गांव नांगलखेड़ी निवासी रवि उर्फ अंकित को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रविवार देर रात गांव नांगलखेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed