{"_id":"67798e081bc0a4c7050e99a0","slug":"mobile-snatching-accused-arrested-three-mobiles-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1003-130103-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी काबू, तीन मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी काबू, तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने मोबाइल स्नेचिंग करने के एक आरोपी को स्काईलार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटे गए तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर नशे में इन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सीआईए वन प्रभारी दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक स्काईलार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। युवक की पहचान रवि निवासी कुम्हार मोहल्ला, सेठी चौक के रूप में हुई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सेक्टर 25 निवासी अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर 12 दिसंबर को सेक्टर 12 में एक युवक से मोबाइल झपटने की वारदात में कबूलनामा किया। मोबाइल के कवर में 1500 रुपये थे। इसके अलावा इन्होंने शराब के नशे में दो वारदातों में और कबूलनामा किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका सेक्टर 25 निवासी दोस्त नशे का आदी है। उसकी नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में है।