फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile passport service started, 80 passports are being made daily

Panipat News: शुरू हुई मोबाइल पासपोर्ट सेवा, रोजाना बना रहे 80 पासपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile passport service started, 80 passports are being made daily
पानीपत। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जिले भर के लोगों को करनाल, अंबाला, चंडीगढ़ या दिल्ली चक्कर नहीं काटने होंगे। मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में अब दो मोबाइल पासपोर्ट वैन पहुंच चुकी हैं। ये वैन मुख्य डाकघर के पासपोर्ट कार्यालय के जलने के बाद बाधित हुए कामों को पूरा करने और लोगों की बढ़ी परेशानी के समाधान के लिए चंडीगढ़ से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन पासपोर्ट वैन की कार्यप्रणाली का पहला दिन रहा। शनिवार रविवार को अवकाश के बाद सोमवार से इन पासपोर्ट वैन में काम शुरू हो गया है। इससे पानीपत जिले समेत आसपास के कस्बे के लोगाें को भी राहत मिलेगी। पानीपत के मुख्य डाकघर में पहुंची दोनों पासपोर्ट वैन टीसीएस यानी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज कंपनी की हैं। प्रत्येक वैन में दो कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं। एक दिन में एक वैन में 40 पासपोर्ट के आवेदन फाइल किए जाते हैं। यानी दो वैन में रोजाना 80 पासपोर्ट आवेदकों का काम होता है। अधिकारियों का कहना है कि एक पासपोर्ट की फाइल औपचारिकताएं करने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। अगर सर्वर बिजी है तो ये समय 20 से 25 मिनट तक का भी हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 मई को सुबह करीब आठ बजे मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आग लग गई थी। जिसमें पासपोर्ट कार्यालय के सभी उपकरण व दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए थे। हालांकि दमकल विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया था लेकिन इस आगजनी में पूरा पासपोर्ट कार्यालय जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2023 में पासपोर्ट वैन की शुरुआत चंडीगढ़ में हुई थी। इसके लिए चार पासपोर्ट वैन लगाई गई थी। ये सुविधा भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से लोगों को दी जा रही थी ताकि लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कई कई माह इंतजार न करना पड़े और महानगरों में चक्कर न काटने पड़ें। इसलिए मंत्रालय की ओर से चार वैन में से अब दो वैन पानीपत मंगवाई गई हैं।

बॉक्स




ऐसे कर सकते हैं आवेदन
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि कोई भी इच्छुक लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है। इसके लिए वेबसाइट पर लॉग-इन के बाद आवेदन करने की कई प्रक्रियाओं में वैन का चुनाव करना है। यहां अपनी जानकारी भरते ही फिंगर प्रिंट और फोटो के लिए तारीख निर्धारित हो जाएगी। पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है। देश से बाहर जाने के लिए सबसे जरूरी चीज पासपोर्ट ही होती है। पासपोर्ट आपकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करता है। यह दस्तावेज बताता है कि आप किस देश के नागरिक हैं।


बॉक्स
रिशेड्यूल के लिए कर सकते हैं वैन का चयन

पासपोर्ट अधिकारी अमित व मोहित हुड्डा ने बताया कि जिन लोगों के आवेदन पानीपत कार्यालय के थे। जिनके काम कार्यालय जलने पर बाधित हो गए थे। वे अब अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसे रि-शेड़यूल करवा सकते हैं। जिसमें पासपोर्ट वैन का विकल्प चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed