फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MNREGA worker injured in a road accident died in PGI Rohtak

Panipat News: सड़क हादसे में घायल मनरेगा मजदूर ने पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
MNREGA worker injured in a road accident died in PGI Rohtak
इसराना। एक सप्ताह पहले शाहपुर गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे में घायल मनरेगा मजदूर ने उपचार के दौरान शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऋषि वासी गढ़ी उजाले खान गोहाना ने बताया कि उसका बड़ा भाई राजेश (46) मनरेगा में मजदूर था। उसका भाई एक सप्ताह पूर्व गोहाना से पानीपत की मंडी में जामुन बेचकर अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गोहाना आ रहा था। जब वह शाहपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए इसराना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात उसका भाई राजेश उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मृतक के भाई ऋषि की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed