विधायक महिपाल ने भरा नामांकन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अबकी बार बड़े मंत्री बनेंगे ढांडा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में महिपाल ने ही सरपंचों को ज्यादा अधिकार दिलाए हैं। सरपंचों को 21 लाख रुपये के कामों की शक्ति महिपाल ने ही दिलाई है। इसका विषय महिपाल ढांडा ने मुख्यमंत्री के सामने रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत की ग्रामीण विधानसभा से नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा के राज्य मंत्री एवं ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा का नामांकन भरवाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 13-17 में आयोजित जनसभा में लोगों से कहा कि महिपाल भले ही कम समय के लिए मंत्री बने हों लेकिन इन्होंने लोगों के लिए मेहनत बहुत की है। अब वक्त आ गया है इनको इनकी मजदूरी देने का। इनको अपना वोट देकर उचित मूल्य की मजदूरी दें। उन्होंने कहा कि वे वादा करके जाते हैं कि अबकी बार महिपाल को जीतने पर बड़ा मंत्री पद देंगे। उन्होंने कहा कि ये समय है कांग्रेस को अपने वोट की चोट से जवाब देने का।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में महिपाल ने ही सरपंचों को ज्यादा अधिकार दिलाए हैं। सरपंचों को 21 लाख रुपये के कामों की शक्ति महिपाल ने ही दिलाई है। इसका विषय महिपाल ढांडा ने मुख्यमंत्री के सामने रखा। फिर ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। जिसके बाद इसे लागू करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दस साल से भाजपा की सरकार है। केवल यही ऐसी सरकार है जिसने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा है। जब बारिश कम हुई या जलवायु परिवर्तन हुआ या किसानों की जमीन बंजर हुई तो इसकी सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का काम किया है। किसानों के सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में नौकरी के लिए लाखों करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते थे। खर्ची देकर पर्ची से नौकरी मिलती थी। केवल नेताओं के भाई भतीजा वाद वालों को ही नौकरी दी जाती थी लेकिन इस सरकार ने भाई भतीजावाद प्रथा को खत्म किया है। अब बिना खर्ची पर्ची के एक एक परिवार में तीन तीन लोगों को नौकरी दी हैं।
उन्होंने कहा कि कल केबिनेट की बैठक में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को अब पांच की जगह दस लाख रुपये का चिकित्सा लाभ मिलेगा। परिवार में अगर कोई बुजुर्ग 70 साल का भी होगा उसे भी योजना से जोड़ा जाएगा। भाजपा की सरकार ने बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार के दिग्गज नेताओं पर भी टिप्पणियों का हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर कहा कि अब प्रदेश में बाप-बेटे की लूट का राज खत्म हो चुका है। अब हरियाणा की जमीनों पर कब्जा नहीं होता, न उन्हें बेचा जा सकता। इन्हाेंने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। ये गुंडाराज चलाते आ रहे थे। उन्होंने आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी हैं तब तक आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता।