फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA called railway officer to stop under construction of Narayana Gate

Panipat News: विधायक ने रेलवे अधिकारी को फोन कर रुकवाया नारायणा फाटक का निर्माणाधीन अंडरपास

Tue, 09 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
MLA called railway officer to stop under construction of Narayana Gate
लोगों की समस्या सुनते विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
समालखा।समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने सोमवार शाम को पहले की तरह सभागार में खुला दरबार नहीं लगाया, बल्कि बीडीपीओ के कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक के साथ एसडीएम अमित कुमार व एएसपी आत्मा राम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक के दरबार में करीब 150 से भी ज्यादा फरियादी समस्याएं लेकर आए। जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक के दरबार में पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे से हटाए गए फल सब्जी की रेहड़ी-पटरी वाले भी फरियाद लेकर आए लेकिन उन्हें नए बस अड्डे के बाहर रेहड़ी लगाने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

दरबार में नारायणा व ढोडपुर के गणमान्य लोगों की नारायणा फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे अंडरब्रिज को रुकवाने की मांग को सुनकर विधायक भड़ाना ने तुरंत रेलवे अधिकारी को फोन किया। उन्होंने जमकर फटकार लगाई और स्थानीय लोगों से मिलकर दोबारा से अंडरब्रिज का प्रोपोजल बनाने को कहा। समामखा ब्लाक समिति के चेयरमैन अंकुश चोपड़ा के नेतृत्व में नारायणा के पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, बिशम्बर सिंह व रमेश छौंक्कर ढोडपुर ने विधायक को बताया कि नारायणा फाटक की ऊचाई तीन मीटर की बनेगी जिससे अंडरपास से न तो ट्रैक्टर ट्राली और न ही कोई स्कूल बस पास हो सकेगी। विधायक ने अंडरब्रिज के काम को रोकने के लिए रेलवे अधिकारी को आदेश दिया।
विज्ञापन


इसी तरह समालखा के नगर पार्षदों ने भी विधायक के सामने समस्याएं रखी। वार्ड 10 से पार्षद मनीष बैनीवाल ने माता पुली रोड पर बने राजकीय मिडिल स्कूल व रेलवे रोड के नालों की समसया उठाई, वहीं वार्ड 15 से पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद सुरेश झंडा ने टेंडर व वर्क आर्डर जारी होने के बाद रेलवे पार्क के बंद पड़े काम को शुरू कराने की मांग की। जिस पर विधायक ने पार्षदों को जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा चुलकाना के सरपंच सतीश छौक्कर के साथ आए ग्रामीणों ने गांव में लकीसर बाबा के मंदिर के पास लंबे अरसे से अटके पड़े बिजली ट्रांसफार्मर लगाने व चौपाल में शैड बनवाने की मांग रखी जिसे विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed