{"_id":"645ff7d2afd0dd5f070927a6","slug":"mla-and-councilor-face-to-face-on-the-tender-of-new-road-rwa-also-jumped-panipat-news-c-18-1-120755-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नई सड़क के टेंडर पर विधायक और पार्षद आमने-सामने, आरडब्ल्यूए भी कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नई सड़क के टेंडर पर विधायक और पार्षद आमने-सामने, आरडब्ल्यूए भी कूदी
विज्ञापन
पानीपत। पॉश एरिया मॉडल टाउन में बाल विकास स्कूल से नहर बाईपास तक की ठीक सड़क को नई बनाने के शिलान्यास के बाद शहरी विधायक और पार्षद आमने-सामने हो गए हैं। वहीं आरडब्ल्यूए इनकी लड़ाई में कूद आई है। विधायक ने सड़क का टेंडर पार्षदों की मांग पर लगाने और पार्षद ने आरडब्ल्यूए की मांग पर प्रस्ताव भेजने की बात कही है। वहीं आरडब्ल्यूए ने मरम्मत की मांग रखने की बात कही है। इन सबके बीच सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंंत भट्ट के सड़क का दौरा कर स्थित स्पष्ट करने पर शहर की राजनीति में तूफान आ गया है। निगम अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। वे पूरे प्रकरण में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने गत दिनों बाल विकास स्कूल से नहर बाईपास तक सड़क का शिलान्यास किया था। अमर उजाला ने सड़क के ग्राउंड को देखा तो सड़क ठीक मिली। इसको दो-चार जगह मरम्मत की आवश्यकता थी। स्थानीय लोगों ने भी मरम्मत से सड़क सही होने की बात उसी दिन कही थी।
पहले रिपेयरिंग की रखी थी बात : आरडब्ल्यूए
विराट नगर आरडब्ल्यूए के प्रधान राजकुमार ने बताया कि बाल विकास स्कूल से नहर बाईपास तक सड़क कई जगह से टूटी हुई थी। आरडब्ल्यूए ने मरम्मत की मांग रखी थी। इसका प्रस्ताव भी दिया था। बाद में पता चला कि यहां तो नई सड़क बनेगी। इसका टेंडर भी हो चुका है। आरडब्ल्यूए ने इटरलॉकिंग के बजाय कंक्रीट की सड़क बनाने की बात उठाई है।
विज्ञापन
लोगों के बुलावे पर गए थे, सुझाव भी दिए-
सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने बताया कि वैसे तो ये काम पार्षद और विधायक का है। सीनियर डिप्टी मेयर होने के नाते अगर क्षेत्र के लोग बुलाएंगे तो वह जाएंगे और जो सही होगा, उसके लिए सुझाव भी दिए जाएंगे। सुझाव को मानना न मानना उन पर निर्भर करता है।
जनहित में नई सड़क की जरूरत : पार्षद
इस सड़क की हालात खस्ता है। मुख्य सड़क होने के चलते हर समय लोड ज्यादा रहता है। स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए की डिमांड पर नई सड़क का टेंडर लगाया गया है।
- संजीव दहिया, पार्षद, वार्ड 21
पार्षद के प्रस्ताव पर किया काम
पार्षदों ने सड़क का प्रस्ताव पास किया था। इसके आधार पर नगर निगम ने टेंडर लगाया। उन्होंने सड़क का शिलान्यास किया है। काम करना और उसकी फिजिबिल्टी देखना अधिकारियों व पार्षद का काम है।
- प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहर।