{"_id":"61e1d0ac04dead72250f1474","slug":"mixing-intoxicants-in-food-made-the-contractor-unconscious-rs-5-13-lakh-licensed-pistol-10-cartridges-stolen-from-the-locker-panipat-news-knl960517113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ठेकेदार को किया बेहोश, लॉकर से 5.13 लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्टल, 10 कारतूस चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ठेकेदार को किया बेहोश, लॉकर से 5.13 लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्टल, 10 कारतूस चोरी
विज्ञापन
पानीपत। चोरो द्वारा कमरे में लगी एलइडी को तोड़कर बाथरूम में पड़ी बालटी के अंदर रखकर फरार हो गए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर13-17 में शराब ठेकेदार को उसी के नौकरों ने चूना लगा दिया। ठेकेदार के अनुसार आरोपियों ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और लॉकर तोड़कर 5.13 लाख रुपये नकदी, लाइसेंसी पिस्टल, 10 कारतूस चोरी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव खलीला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पानीपत में शराब के ठेके हैं। उसने सेक्टर 13-17 में कैश कलेक्शन के लिए ऑफिस बना रखा है। ऑफिस पर करीब नौ माह से नेपाल के पदम बहादुर को रसोइया रखा हुआ है। गत 12 जनवरी को पदम बहादुर दो परिचितों को ऑफिस लेकर आया। पदम ने बताया कि दो में एक युवक उसका सगा भाई डौम बहादुर और दूसरा जानकर है। पदम छुट्टी लेकर चला गया।
बुधवार शाम उसका ठेकेदार पार्टनर सुरेश कैश इकट्ठा कर ऑफिस पर आया और डौम बहादुर को खाना बनाकर देने के लिए कहा। डौम और उसके साथी ने साजिश के तहत खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिस वजह खाना खाते ही सुरेश बेहोश हो गया। आरोपी डौम बहादुर और उसके साथी ने मिलकर लॉकर का ताला तोड़कर अंदर रखे 5.13 लाख रुपये चोरी कर लिए। आरोपियों ने उसके दामाद गांव थिराना निवासी अजित की लाइसेंसी पिस्तौल और 32 बोर की 10 कारतूस भी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
नौकर पर मिलीभगत का आरोप, दो एलसीडी तोड़ी
ठेकेदार ने साजिश में उसके नौकर पदम बहादुर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने बताया कि आरोपी ऑफिस में लगी दोनों एलसीडी टीवी स्क्रीन को तोड़कर बाथरूम में एक बाल्टी में पानी में डुबो कर फरार हो गए।
ठेकेदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर विजय सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी

पानीपत। इसी अलमारी में रखे पैसे, लाइसैंसी पिस्टर व कारतूस हुए चोरी दिखाते पीड़ित सुरेंद्र ।- फोटो : Panipat

पानीपत। सीसीटीवी में कैद दोनों चोर चोरी करने के बाद बैग लेकर जाते हुए।- फोटो : Panipat