{"_id":"da92f4e94135023edf06e522ce546320","slug":"mist-the-day-he-showed-posturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने पहले दिन ही दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने पहले दिन ही दिखाए तेवर
अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 09 Dec 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मौसम की करवट के साथ ही धुंध पड़नी शुरू हो गई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के पहले दिन धुंध का असर दिखा। सुबह के समय शहर के बाहर सड़काें पर धुंध के चलते दृश्यता मात्र आठ से दस मीटर रह गई।
इससे सड़क और रेलमार्ग पर भी असर दिखाई दिया। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार 15 से 30 मिनट की देरी से पहुंची। विशेषज्ञों ने मौसम के लगातार बिगड़ने के संकेत दिए हैं।
सोमवार सुबह आसमान घनी धुंध में घिरा मिला। मौसम के एक साथ करवट लेने से जनजीवन पर भी असर दिखाई दिया। आम आदमी सामान्य दिनों की अपेक्षा घरों से देर से बाहर निकले।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों को धुंध के चलते सड़क पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करनाल स्थित मौसम विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय पानीपत के बाहरी इलाकों में दृश्यता आठ से दस मीटर की थी।
सड़क और रेल दोनों यातायात बाधित
सुबह अचानक बढ़ी धुंध से सड़क और रेल दोनों यातायात प्रभावित रहे। बसों के देरी से पहुंचने और आगे रास्ता दिखाई नहीं देने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस स्टैंड और अन्य जगह यात्री बसों का इंतजार करते रहे। यहीं हाल ट्रेन मार्ग का रहा। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 से 30 मिनट की देरी से पहुंची।
न्यूनतम तापमान भी गिरा
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री पर पहुंच गया। जमीन की नमी सुबह सौ एमएम और दोपहर बाद 50 एमएम रही। वायु दबाव सुबह 8.3 और दोपहर बाद 10.1 प्रतिशत रहा। हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम विशेषज्ञों ने चेताया-बढ़ेगी धुंध
मौसम विशेषज्ञों ने मौसम के लगातार खराब होने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शाम का वायु दबाव और जमीन की नमी बढ़ गई है।
इस समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में घनी धुंध शुरू हो गई है और यह लगातार बढ़ती जाएगी।
जीटी रोड और रोहतक बाईपास पर डेंजर प्वाइंट
नेशनल हाईवे नंबर-एक और 71 पर दो दर्जन डेंजर जोन हैं। वाहन चालकों को यहां पर संभलने की जरूरत है। हाईवे और जिला पुलिस भी इन पर गंभीर है।
जीटी रोड पर पट्टी कल्याणा, मनाना मोड़, करहंस मोड़, पुलिस लाइन के सामने, सिवाह, नांगल खेड़ी, गांजबड़ गांव और शहर में अनाज मंडी, तहसील कैंप और सेक्टर-13/17 कट खतरनाक है। वहीं पानीपत-रोहतक हाईवे के नए बने सिवाह बाईपास पर कई डेंजर जोन बन गए हैं। यहां पर दोनों नहरों और महराना-बुड़शाम रोड की क्रासिंग और डाहर गांव में पुराना गोहाना रोड से बाईपास की क्रासिंग काफी खतरनाक है।
ये बरते सावधानी
धुंध या कोहरे में ओवर स्पीड न चलें।
चालक येलो लाइट का इस्तेमाल करे
अपने वाहन को रिफ्लेक्टर लगवाएं।
आगे के वाहन से 15 मीटर दूर रहें
गाड़ी अपनी साइड में ही चलाएं।
गाड़ी चलाते समय बातों पर ध्यान न दें।
रोड पर साइन देखकर मध्य पट्टी पर ही चलें।
गाड़ी के खराब होते ही टॉपलर लगाएं और इसकी सूचना 1073 पर दें।