फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mist rising ATM robbers active

धुंध बढ़ते ही एटीएम लुटेरे सक्रिय

Tue, 10 Dec 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 10 Dec 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में धुंध चढ़ते ही पुलिस दुबक गई है और लुटेरे सक्रिय होने लगे हैं। धुंध के दूसरे दिन ही बदमाशों ने एक ही रात को दो वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा के सब दावों की ही नहीं, बल्कि सजगता की भी हवा निकाल दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस एक रात में हुई दो वारदातों को सुलझाने के बजाय लूट या चोरी तक बताने में पीछे हट रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इन वारदातों का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


गत दो माह से हत्या की वारदातों से घिरी पुलिस के सामने धुंध भी सवाल बनने लगी है। पुलिस गत माह में हत्या और आत्महत्या के मामलों की गुत्थी सुलझा नहीं सकी थी कि सोमवार की एक ही रात में थाना इसराना में बदमाशों ने सुरक्षा प्रबंधों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मेन बाजार स्थित एक एटीएम और मंडी स्थित एक बैंक के स्ट्रांग रूम को काटकर कैश लूटने का प्रयास किया। थाना इसराना पुलिस इस वारदात को खुलासा करने में चूक गई और सूचना मिलने के बाद जलता हुआ सिलेंडर ही उठाकर ले गई।

दिसंबर माह में होते हैं सक्रिय
बदमाश एटीएम लूट को लेकर दिसंबर माह में सक्रिय हो जाते हैं। बदमाश धुंध और कोहरे का फायदा उठाकर पुलिस से आंखमिचौनी कर जाते हैं। पुलिस भी धुंध में सुरक्षा का दावा तो करती है। लेकिन इंतजाम कहीं दिखाई नहीं देते। यह भी सोमवार रात को दो वारदात ने साफ कर दिया।


धुंध में हुई वारदात
पांच दिसंबर 2011 को समालखा में पटियाला बैंक के एटीएम लूट का प्रयास।
छह दिसंबर को तहसील कैंप में एक्सिस बैंक के एटीएम लूट का प्रयास।
नौ दिसंबर को एपिट एसडी इंडिया स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम लूट का प्रयास।
18 दिसंबर 2012 को इसराना में ओबीसी बैंक के एटीएम लूट का प्रयास।

वर्जन
शहर समेत जिले में सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता हैं। इसराना में एटीएम और बैंक के स्ट्रांग रूम काटने का प्रयास की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
युद्धवीर सिंह, पीआरओ, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed