फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mission Buniyaad's fourth batch started

Panipat News: मिशन बुनियाद के चौथे बैच की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad's fourth batch started
पानीपत। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी पांच केंद्रों पर नौवीं कक्षा के चौथे बैच की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड केंद्र के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में शिक्षा अधिकारियों ने मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरूआत पौधरोपण कर की। डीईओ राकेश बूरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि मिशन बुनियाद की यह पहल उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करेगी और आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। यह शुभारंभ विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा और दिशा लेकर आया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में यह पहल राज्य के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस दौरान हरियाणा सुपर-100 में चयनित मिशन बुनियाद के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने नए विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आने वाली चुनौतियों का सामना करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की दिशा में उन्हें सतत प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, जिले के अन्य सभी केंद्रों पर भी पौधारोपण समारोह के साथ कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार की ओलंपियाड योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed