फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mission Buniyaad Level-3 exam will be held on 22nd, instructions issued

Panipat News: मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 22 को होगी, निर्देश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad Level-3 exam will be held on 22nd, instructions issued
- विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने अलग-अलग जिलों के लिए निर्धारित की अलग-अलग तिथियां
विज्ञापन

- करनाल में आठ अप्रैल को हो चुका आगाज, झज्जर में 29 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के साथ होगा परीक्षाओं का समापन
- जिलास्तरीय परीक्षा में जिले के एक केंद्र पर करीब 275 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
- बुनियाद व सुपर-100 के तहत आईआईटी व नीट की तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा जिले में सोमवार 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों को आयोजित की जा रही बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का आगाज करनाल में सोमवार आठ अप्रैल से हो चुका है जबकि झज्जर में 29 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के साथ परीक्षाओं का समापन होगा।
परीक्षा के लिए जिले में जिलास्तर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड को केंद्र बनाए जाने की संभावना है जहां बुनियाद लेवल-2 के परिणाम में चयनित 275 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियाें को एक घंटा पहले 11.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, बुनियाद की परीक्षा हेतु बनाए गए केंद्रों अर्थात विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इससे पहले, शेड्यूल के अनुसार बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा बुधवार 20 मार्च को होनी प्रस्तावित थी लेकिन विभागीय कारणों से इसे फिलहाल टाल दिया गया था।
विज्ञापन

डीएसएस को बनाया गया नोडल अधिकारी
परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन व सुचारू संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेगा। प्रश्न-पत्र में 50 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। परीक्षा पांच कोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-2 में 275 को मिली थी सफलता दो दिन पहले जारी हुए बुनियाद लेवल-2 परीक्षा परिणाम में पानीपत जिले से 1065 विद्यार्थियों में से 275 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसमें कुल 125 छात्रा और 150 छात्र शामिल हैं। इसमें पूरे हरियाणा से 6094 विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। चयनित विद्यार्थी लेवल-3 के प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। उनमें से ही कुल 3000 छात्रों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा।





मिशन बुनियाद कार्यक्रम पर एक नजर-

बुनियाद लेवल-1 के लिए पंजीकृत विद्यार्थी - 3540

बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में बैठे - 3170

बुनियाद लेवल-1 में चयनित विद्यार्थी - 1133

बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में बैठे - 1065

बुनियाद लेवल-2 में चयनित विद्यार्थी - 275


जिले में मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा सोमवार 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। परीक्षा के आयोजन की तैयारियों की जा रही हैं। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।



- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed