फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing girl who went to give marriage card to friend

सहेली को शादी का कार्ड देने गई युवती लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Missing girl who went to give marriage card to friend
समालखा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की कुछ दिन बाद शादी है। वो घर से अपनी सहेली को शादी के कार्ड देने के लिए निकली थी। इसके बाद वो घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब उसकी बेटी अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए सहेलियों के पास गई थी। उससे उनकी दो बार मोबाइल पर बात भी हुई, लेकिन घर नहीं लौटी। उन्होंने इंतजार के बाद उसके मोबाइल पर कॉल की, वो भी बंद हो गया। इससे परेशान होकर उन्होंने आसपास के गांव व रिश्तेदारी में लड़की की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। अब परेशान पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को देकर लापता हुई बेटी को ढूंढ़ निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed