फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Misdeeds with woman in Panipat railway station

Haryana Crime: महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पार करते समय कटा पांव, 11 दिन से लापता थी पीड़िता

Mon, 07 Jul 2025 01:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 01:56 PM IST
सार

पानीपत रेलवे स्टेशन पर तीन युवकों द्वारा महिला से सामूहिक  दुष्कर्म करने के मामले में   जीआरपी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को आरोपियों ने सोनीपत लाया जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
Misdeeds with woman in Panipat railway station
हरियाणा में महिला से गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

थाना किला क्षेत्र से 11 दिन पहले लापता हुई महिला के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर तीन युवकों ने 23 जून को सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर डाल दिया। जहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला का एक पैर भी कट गया। 
विज्ञापन


महिला का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पीजीआई से सूचना मिलने के बाद थाना किला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बीते 23 जून को थाना किला क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। जहां पर तीन युवक उसे लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

ट्रैक पार करते हुए महिला हुई घायल

इसके बाद उसे ट्रेन में बैठाकर सोनीपत ले गए। 26 जून को ट्रैक पार करते हुए महिला ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। जीआरपी सोनीपत ने उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया जहां पर महिला ने दुष्कर्म की बात बताई। शनिवार को इसकी सूचना थाना किला पुलिस को लगी तो पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।

किला थाना पुलिस के प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी पानीपत को भेज दी गई। क्योंकि महिला वहीं की घटना बता रही है। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से कुछ बीमार भी लग रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

महिला से सामूहिक दुराचार के मामले की जांच के लिए किला थाना और जीआरपी पानीपत थाना पुलिस दो दिन तक आपस में उलझती रही। इस तरह दो दिन बीतने के बाद एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने इस मामले में संज्ञान लिया। जिसके बाद पानीपत जीआरपी थाना पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार हुई।

ये भी पढ़ें: Hisar: ज्योति मल्होत्रा केस में नया खुलासा, केरल में लिंक, RTI से मिले कई जवाब, यहां है डिटेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed