Hisar: ज्योति मल्होत्रा केस में नया खुलासा, केरल में लिंक, RTI से मिले कई जवाब, यहां है डिटेल
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। केरल सरकार की ओर से आरटीआई से मिले जवाब में कई खुलासे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। केरल सरकार की ओर से आरटीआई से मिले जवाब में पता लगा कि ज्योति मल्होत्रा को राज्य सरकार ने अपने पर्यटन प्रचार अभियान के तहत केरल आने का निमंत्रण दिया था। ज्योति मल्होत्रा को 2024 से 2025 के बीच कन्नूर, कोझिकोड, कोच्चि, अलप्पुझा और मुन्नार का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
केरल पर्यटन विभाग ने किया था खर्चा
आरटीआई जवाब में यह भी बताया गया है कि ज्योति मल्होत्रा की यात्रा, ठहरने और कार्यक्रम के खर्च का पूरा भुगतान केरल पर्यटन विभाग ने किया था। ज्योति मल्होत्रा के अलावा कई अन्य डिजिटल क्रिएटर्स को भी इस अभियान के तहत आमंत्रित किया गया था। एक वीडियो में वह केरल की साड़ी पहने और कन्नूर में एक 'थेय्यम' प्रदर्शन में भाग लेती हुई दिखाई दे रही है।
पाकिस्तान के संपर्क में थी ज्योति
ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की तीन यात्राएं की थीं। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया था जिसमें भारतीय दूतावास में तैनात एक अधिकारी को ऑपरेशन सिंदूर के बाद में भारत ने निष्कासित कर दिया था। ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी एजेंसियों के लिए काम किया था। ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल 'ट्रेवल विद जो' पर अपलोड वीडियो में कई वीडियो पाकिस्तान, बांग्लादेश और थाईलैंड के हैं।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की 7 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेशी होगी। इससे पहले 23 जून को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सचिन सिंहल की अदालत में पेशी हुई थी। जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ज्योति को भेज दिया था। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इसी सप्ताह ज्योति की जमानत याचिका अदालत में लगाई जाएगी।
ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद चार दिन के रिमांड पर फिर भेजा गया। दो बार में नौ दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था।
इस दौरान जांच अधिकारी एसआई निर्मला ने कहा था कि ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप से 14 टीबी (टेरा बाइट) डाटा मिला है, जिसके विश्लेषण के लिए हमें समय चाहिए। जिसके बाद ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद 9 जून ,23 जून को वीडियो कांफ्रेंस से पेशी हुई थी। ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि सोमवार को ज्योति की पेशी है। इसके बाद इसी सप्ताह में एक बार फिर से कोर्ट में जमानत याचिका लगाएंगे। इससे पहले उन्होंने 11 जून को याचिका दायर की थी। अदालत ने 12 जून को दूसरे पक्ष से जवाब मांगा था। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: हरियाणा में गैंगवार, दो युवकों को लगी गोली, देर रात हुई वारदात