फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants shot three bullets to a young man

Haryana Crime: शादी में गए युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, जबड़े और पीठ पर लगी गोली

Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत जिले के सींक गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर तीन राउंड गोली चलाई।

विज्ञापन
Miscreants shot three bullets to a young man
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सींक गांव में कांग्रेस के युवा नेता अनिल मलिक के चचेरे भाई को पड़ोस के लड़के की शादी की डीजे पार्टी के दौरान मंगलवार रात को गोली मार दी। उसके मुंह में जबड़े और पीठ पर दो गोली लगी हैं। उनको पहले पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर आए और फिर गंभीर अवस्था के चलते दिल्ली में ले गए। हमलावरों ने चार फायर किए थे। इनमें एक गोली दीवार में लगी और दूसरी कान के पास से निकल गई। मतलौडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिए और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। डीजे पार्टी में गोली चलने के बाद बच्चे और महिलाएं घबराकर घरों में भाग गई। मतलौडा थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे की है। कांग्रेस के युवा नेता अनिल मलिक ने बताया कि वह इसराना विधानसभा के हलका अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनकी भाभी अंजू जिला परिषद की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गांव में उनके पड़ोस में राजवीर के लड़के की मंगलवार को शादी थी। उनके यहां शाम को डीजे पार्टी चल रही थी। उनका चचेरा भाई दिनेश पेस्टीसाइड कंपनी में चिकित्सक है। वे सब डीजे पार्टी में आए थे। इसी समय गांव का ही मोहित उर्फ गांधी और सफीदों के बागखेड़ा गांव का रिंकू उर्फ टीनू अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां आ गए। इनके साथ आपस में कहासुनी हो गई। रिंकू ने दिनेश पर तीन-चार फायर किए। जिसमें से एक गोली दीवार में लगी और दूसरी एक कान के पास से निकल गई। तीसरी गोली उनकी पीठ और चौथी चेहरे में जबड़े में लगी है। वे उनको लेकर जीटी रोड स्थित ऑसकर अस्पताल में लेकर आए। इसकी सूचना मिलते ही मतलौडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मोहित पंचकूला कोर्ट से जमानत पर आया

पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि आरोपी मोहित उर्फ गांधी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और वह पंचकूला में जेल में रहा है। वह अब जमानत पर आया हुआ है। बागखेड़ा गांव का रिंकू भी शरारती किस्म का व्यक्ति बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी में डीजे पार्टी में बच्चे, महिला व अन्य लोग नाच रहे थे। हर कोई शादी की खुशियां मना रहा था। डीजे के नजदीक ही पहले कुछ देर युवकों में कहासुनी हुई और फिर गोली चलने की आवाज आई। दिनेश गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। बच्चे और महिला घरों में भाग गए। हर किसी की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर के दो लड़के हैं। दूसरे लड़के की मंगलवार को शादी थी। उनकी बुधवार को बारात जानी है।


पुलिस को सींक गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। -पवन, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed