फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants entered PNB's Mitra branch in broad daylight and looted Rs 4 lakh

Panipat News: पीएनबी की मित्र शाखा में दिनदहाड़े घुसकर बदमाशों ने लूटे चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered PNB's Mitra branch in broad daylight and looted Rs 4 lakh
पानीपत। चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े धूप सिंह नगर में पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा के कर्मचारियों को बंधक बनाकर चार लाख रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने कर्मचारियों को डराने के लिए एक फायर भी किया और चार लाख रुपये एक बैग में भरकर फरार हो गए। शाखा संचालक ने बदमाशों का मुकाबला भी किया, लेकिन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बदमाश यहां साथ लाई मोटरसाइकिल छोड़ गए। कुछ आगे जाकर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दो मोटरसाइकिल लूटी और उन पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू की, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने मामले को सीआईए को ट्रांसफर किया है। पुलिस ने बदमाशों की मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें थाना चांदनी बाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। धूप सिंह नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने भाई हरीश के साथ कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा चलाता है। उसने शुक्रवार सुबह 10 बजे शाखा खोलकर अपना काम शुरू किया था। बाहर कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी वक्त चार नकाबपोश युवक कार्यालय में आए और उन्होंने आते ही उन पर पिस्तौल तान दी। उनको चुपचाप बैठने काे कहा। चारों बदमाश उनके कार्यालय को खंगालने लगे। एक बदमाश ने फर्श पर फायर किया। वह फायर चलते ही डर गया फिर बदमाशों ने कार्यालय में रखा चार लाख रुपये कैश अपने बैग में भर लिया और बाहर निकल आए। उसने कार्यालय के बाहर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने उसके हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसकी बदमाशों से काफी हाथापाई हुई। फिर यह चारों यहां पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। बाद में पता चला कि इन बदमाशों ने आगे जाकर दो युवकों से मोटरसाइकिल लूटी है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सुरेश सैनी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ितों के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से बदमाशों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



शाखा के कर्मचारी विकास ने बताया कि चारों युवक जैसे ही शाखा के अंदर आए वह आते ही गाली गलौज करने लगे। वह कार्यालय के गेट के पास ही खड़ा था। उसको भी धक्का देकर इन्होंने अंदर कर दिया। सभी बदमाश हरियाणवी बोल रहे थे। जैसे ही यह पैसे लूटकर भागने लगे प्रदीप व हरीश ने बदमाशों से बहुत संघर्ष किया। एक बदमाश का हेलमेट भी गिर गया। बदमाश हड़बड़ा गए। वह बाइक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। प्रदीप के हाथ पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पत्थरगढ़ गांव की मिली मोटरसाइकिल

पुलिस ने बदमाशों की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। यह मोटरसाइकिल पत्थरगढ़ गांव के एक व्यक्ति की मिली है। अब इस मोटरसाइकिल के मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को संदिग्ध युवकों का कुछ हद तक सुराग लगा है। पुलिस ने जल्द इन्हें पकड़ने का दावा किया है।

बॉक्स




रेकी कर दिया गया अंजाम



बदमाशों को पहले ही मित्र शाखा के बारे में पूरी जानकारी थी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे क्षेत्र की रेकी भी की थी। उनको कार्यालय की पूरी जानकारी थी। अब पुलिस इस कार्यालय में काम कर चुके पहले वाले कर्मचारी को भी ट्रेस कर रही है ।आसपास क्षेत्र के संदिग्धों पर भी नजर रख रही है।






वर्जन :




डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मित्र शाखा की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed