फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants attack youth returning from wedding, loot cash and mobile

Panipat News: शादी से लौट रहे युवकों पर बदमाशों का हमला, नकदी व मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attack youth returning from wedding, loot cash and mobile
खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन इमरान। सोशल मीडिया
पानीपत।
विज्ञापन

स्काईलार्क रोड मार्केट में रविवार रात को बदमाशों ने तीन दोस्तों पर रॉड व गंडासियों से हमला कर दिया। तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दो दोस्तों ने यहां से भागकर जान बचाई। तीसरा दोस्त भागते हुए गिर गया। बदमाशों ने रॉड मारकर युवक की दोनों टांगे तोड़ दी और उससे 2200 रुपये व मोबाइल लूट लिया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
देशराज कॉलोनी निवासी इमरान ने बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्त शुभम और गौरव के साथ उनकी स्कूटी पर सवार होकर बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गया था। जहां से वे खाना खाकर रात 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। जब वे स्काईलार्क मार्केट में पहुंचे पीछे से छह मोटरसाइकिल पर करीब 10 युवक आए। सभी युवक हथियारों से लैस थे। वहां आते ही उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। शुभम व गौरव वहां से भागने गए। वह भागने लगा तो वह गिर गया। इन युवकों ने उस पर रॉड व गंडासियों से हमला कर उसकी दोनों टांगे तोड़ दी। यह युवक उसके पर्स से 2200 रुपये व जेब से मोबाइल लूट कर ले गए। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचित किया और उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि खानपुर मेडिकल कॉलेज से उन्हें घायल युवक का पता चला। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed