फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor boy crushed by a tractor

नाबालिग ने ट्रैक्टर से युवक को कुचला

Sun, 08 Dec 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 08 Dec 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minor boy crushed by a tractor
पानीपत के हाली पार्क के नजदीक ट्रैक्टर दौड़ा रहा नाबालिग स्टेयरिंग से संतुुलन खो बैठा और वह एक राहगीर पर जा चढ़ा। हादसे में राहगीर कीमौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद नाबालिग घबरा गया और भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हादसा शनिवार सुबह के समय हाली पार्क के सामने हुआ। अमित (35) निवासी अर्जुन नगर शनिवार सुबह किसी काम से हाली पार्क के सामने से गुजर रहा था। इसी समय एक नाबालिग ट्रैक्टर को तेज गति में चलाता आया। ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और अमित को कुचल दिया।
विज्ञापन


नाबालिग हादसे के बाद ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद लोगों ने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और नाबालिग चालक को पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने घायल अमित को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन वहां पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

पकड़ा नहीं जाता तो होते और हादसे
मौके पर मौजूद कई लोगाें ने बताया कि हादसे से नाबालिग चालक के हाथ-पैर फूल गए और उसने ट्रैक्टर समेत भागने का प्रयास किया। मगर लोगों ने समझदारी से काम लेते हुए उसे रोक लिया। लोगों का कहना था कि घबराहट में भीड़ भरी इस जगह पर दूसरा हादसा भी हो सकता था।

जीटी रोड पर एक व्यक्ति की मौत

जीटी रोड पर पीवीआर के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सुखेदव (35) निवासी फरीदपुर को शनिवार सुबह पीवीआर के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

हादसों में कई घायल
शहर में शनिवार को सड़क हादसों में कई लोगों को अस्पताल का मुंह देखना पड़ा। सोनू निवासी तहसील कैंप को स्काई लार्क के सामने एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। उसके सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार उल्टी दिशा में जा रहा था और सोनू के समझने से पहले ही उसको टक्कर मार दी।


सेक्टर-29 में सड़क हादसे में लाल बाबू यादव घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। तीसरा हादसा मतलौडा में हुआ। यहां फैक्टरी में जा रहा श्रमिक घायल हो गया। बलजीत सिंह निवासी पंडित मोहल्ला मतलौडा सुबह फैक्टरी में जा रहा था। उसको मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।

वर्जन
हाली पार्क के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
योगेश कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed