{"_id":"69fdc67d946affd6b80c29df","slug":"minister-krishanlal-panwar-injured-in-road-accident-uncontrolled-car-crashes-into-convoy-on-gt-road-in-panipat-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री कृष्णलाल पंवार सड़क हादसे में घायल: GT रोड पर काफिले में अनियंत्रित कार घुसी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री कृष्णलाल पंवार सड़क हादसे में घायल: GT रोड पर काफिले में अनियंत्रित कार घुसी, अस्पताल में भर्ती
Fri, 08 May 2026 04:48 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 08 May 2026 04:48 PM IST
सार
कृष्णलाल पंवार करनाल की तरफ से अ रहे थे। उनके काफिले में अनियंत्रित कार घुस गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते। इससे पहले गाड़ी आसपास में टकरा गई।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में जीटी रोड सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी सरकारी गाड़ी और पायलट जीटी रोड पर एल्डिको के पास टकरा गई। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार सायं के समय हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णलाल पंवार करनाल की तरफ से अ रहे थे। उनके काफिले में अनियंत्रित कार घुस गई। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते। इससे पहले गाड़ी आसपास में टकरा गई। मंत्री कृष्णलाल पंवार की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उनको तुरंत बाहर निकाला। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन