फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister Dhanda's wealth increased by 62 percent in five years

Panipat News: पांच साल में 62 प्रतिशत बढ़ी मंत्री ढांडा की संपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Minister Dhanda's wealth increased by 62 percent in five years
पानीपत। पानीपत की ग्रामीण विधानसभा से लगातार दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुने और अब राज्य मंत्री बने 50 वर्षीय महिपाल ढांडा और उनकी पत्नी की संपत्ति पिछले पांच साल में करीब 62 प्रतिशत बढ़ी है। पांच साल पहले ढांडा दंपती 8.11 करोड़ के मालिक थे जबकि अब उनकी संपत्ति करीब 13.05 करोड़ के पार जा चुकी है। जिसमें करीब 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

पहले महिपाल की चल संपत्ति करीब सवा दो करोड़ थी, जो अब 4.39 करोड़ है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति करीब 84 लाख थी जो अब 2.39 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो ढांडा के पास 1.94 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 4.33 करोड़ की अचल संपत्ति थी। दूसरी ओर ढांडा पर करीब 62.27 लाख का लोन है तो उनकी पत्नी के पर करीब 97.80 लाख रुपये का लोन है।
विज्ञापन

सबसे खास बात ये है कि मंत्री महिपाल ढांडा के पास 2022 मॉडल की बीएमडब्ल्यू एक्स 30 डीएम स्पोर्ट कार है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर तक 0003 है, जिसकी लाखों रुपये की कीमत है। इस कार की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। जबकि नामांकन में मंंत्री ने इसे महज 4.65 लाख रुपये का दिखाया है। जबकि ऐसे वीआईपी नंबर की ही कीमत नीलामी में इतनी पहुंच जाती है। दूसरी ओर मंत्री महिपाल ने अपने ही परिजनों और पारिवारिक फर्माें में करोडों रुपये बतौर लोन, उधार दिए हैं। इनमें 1.09 करोड़ उन्नत एग्रो, 78.30 लाख नीलम ढांडा को, 1.54 करोड़ उन्नत फीडस अलाहबाद, 16.74 लाख उन्नत फीडस जयपुर, 7.74 लाख हरपाल ढांडा समेत अन्य नाम शामिल हैं। इन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन







कुंडू दंपती के पास कुल चल अचल संपत्ति करीब 6.03 करोड़


पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर 36 वर्षीय सचिन कुंडू ने नामांकन भरा है। सचिन के पास कुल चल अचल संपत्ति करीब 4.49 करोड़ की है जबकि उन पर करीब 4.18 करोड़ का कर्ज भी है। जबकि सचिन की पत्नी के पास करीब 1.64 करोड़ की चल अचल संपत्ति है लेकिन इन पर भी करीब 1.04 करोड़ का लोन है। यानी कुंडू दंपती के पास कुल चल अचल संपत्ति करीब 6.03 करोड़ की है। वहीं दपती पर करीब 5.22 करोड़ रुपये का कर्ज है। सचिन के पास पांच लाख नकद तो उनकी पत्नी के पास दो लाख की नकदी है। सचिन के पास 3.5 लाख का सोना तो उनकी पत्नी के पास 16.80 लाख का सोना है। इन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।



विजय जैन 11.53 करोड़ चल अचल संपत्ति के स्वामी
कांग्रेस की टिकट न मिलने से नाराज विजय जैन ने वीरवार को ग्रामीण विस से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भर दिया है। विजय जैन के पास कुल चल अचल संपत्ति करीब 11.53 करोड़ हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 14.50 करोड़ की संपत्ति है। विजय जैन के पास कुल 2.18 करोड़ की चल, 9.35 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 2.92 करोड़ की चल और 11.58 करोड़ की अचल संपत्ति है। विजय पर करीब 30 लाख का लोन है जकि उनकी पत्नी पर करीब 77.33 लाख का लोन है। इन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed