फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children should keep their distance from social media: Meena Kamboj says her dream is to open a 'mini Bal Bhavan' (children's center) and a digital library in every district.

सोशल मीडिया से दूरी रखें बच्चे : मीना कंबोज, बोलीं- हर जिले में मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी खोलना है सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children should keep their distance from social media: Meena Kamboj says her dream is to open a 'mini Bal Bhavan' (children's center) and a digital library in every district.
बाल भवन में प्रस्तुति देखते मानद सचिव मीना कंबोज और जिला बाल कल्याण अ​धिकारी ऋतु राठी। स्रोत : 
जिला स्तरीय बाल महोत्सव का समापन, मानद महासचिव मीना कंबोज ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

जेन-जी को सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल की सलाह
बताया सपना- हर गांव में खुले मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समारोह में शामिल हुई बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया।
मीना कंबोज ने कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना प्रदेश के हर गांव में मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए शहरों तक न आना पड़े। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और वे अपने नजदीक ही विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन


मानद महासचिव ने जेन-जी पीढ़ी को सोशल मीडिया के अत्यधिक और नकारात्मक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उन्होंने कहा कि वह अपने तीन साल के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से बच्चों के हितों के लिए काम करेंगी और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी ऋतु राठी के कार्यों की भी सराहना की। ऋतु राठी ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed