फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Milanshi and Dev won in Yoga Olympiad

Panipat News: योग ओलंपियाड में मीलांशी और देव ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Milanshi and Dev won in Yoga Olympiad
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा पानीपत जोन का एक दिवसीय योग ओलंपियाड वीरवार को जीटी रोड स्थित राजकीय सीसे स्कूल में किया गया। जिसमें जोन के विभिन्न स्कूलों के लड़कों व लड़कियों ने अंडर-14 और 16 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में राजकीय मिडल स्कूल रिसालू की मीलांशी और लड़कों में राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेड़ी के देव ने बाजी मारी।
विज्ञापन



मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा रहे। उन्होंने उत्कृष्ट योग खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे खेलों में आकर बेहतर प्रदर्शन कर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने जिला के कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए सबका उत्साह बढ़ाया। इससे पहले पानीपत जोन के विभिन्न खिलाड़ियों ने योगा का बेहतर प्रदर्शन किया। लड़के व लड़कियों की प्रतिभा सराहनीय रही। इस मौके पर सतेंद्र मलिक, नरेंद्र पीटीआई, नरेश कुमार, राकेश कादियान, शेखर राणा, राकेश राणा व रणबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
ये रहे परिणाम
अंडर-14 लड़कियों में राजकीय उच्च विद्यालय रिसालू मीलांशी प्रथम, राजकीय सीसे स्कूल आसन कलां की दीपा द्वितीय और राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेड़ी की दीया व राजकीय सीसे स्कूल आसन कलां की दिव्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। अंडर-16 आयु वर्ग में राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेड़ी की उमंग प्रथम, इसी स्कूल की रजनी द्वितीय और राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेडी की मुस्कान और राजकीय उच्च विद्यालय रिसालू की सिमरन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों में राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेड़ी के देव प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय गढ़ सरनाई के अर्श द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय सीसे स्कूल चंदौली के आर्यन और राजकीय मिडिल स्कूल कुटानी के सागर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 लड़कों में राजकीय मॉडल सीसे सकूल स्कूल राजा खेड़ी के रुद्र प्रथम, राजकीय सीसे स्कूल सौदापुर के शिवा द्वितीय और राजकीय मॉडल सीसे स्कूल राजा खेड़ी के शिवम व राजकीय सीसे स्कूल सौदापुर के सोनित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed