{"_id":"6a46d504a1a78529e20890b0","slug":"migrant-worker-dies-of-electrocution-in-field-during-paddy-transplantation-two-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1006-159971-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धान रोपाई के दौरान खेत में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धान रोपाई के दौरान खेत में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। भोड़वाल माजरी गांव में धान की रोपाई के दौरान खेत में पानी में करंट फैलने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। उन्हें समालखा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के सहरसा जिले के पामा गांव निवासी घायल मजदूर मुलायम और परमीत ने बताया कि वे करीब 15 दिन पहले अन्य साथियों के साथ धान रोपाई के लिए भोड़वाल माजरी गांव आए थे। सभी मजदूर हर साल धान की रोपाई और कटाई के सीजन में यहां काम करने आते हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह करीब दस मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उस समय बूंदाबांदी भी हो रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत के पास से गुजर रही 11 हजार केवीए बिजली लाइन के खंभे पर डिस्क पंक्चर होने से जोरदार धमाका हुआ और फ्लैश निकलने के बाद करंट खेत के पानी में फैल गया।
विज्ञापन
करंट लगने से खंभे के पास काम कर रहे मनोज कामत (36) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके आसपास मौजूद मुलायम और परमीत भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। इस बीच लाइन ट्रिप हो जाने से अन्य मजदूर बच गए।
मृतक मनोज कामत दो भाइयों में बड़ा था और उसके तीन बेटियां तथा एक बेटा है। उधर, समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
समालखा और मतलौडा में 20-20 एमएम बारिश
पानीपत। जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ लगातार दूसरे दिन वीरवार तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर करीब एक घंटे तक जारी रही। समालखा और मतलौडा में सबसे अधिक 20-20 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बापौली में 15 एमएम, पानीपत शहर में 10 एमएम और इसराना में 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कुछ मुख्य सड़कों पर जलभराव भी हुआ।
उधर, मौसम सुहावना होने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
उन्होंने कहा कि यह वर्षा धान की रोपाई सहित खरीफ फसलों के लिए लाभदायक रहेगी। गढ़ी भल्लौर गांव के किसानों इंद्र सिंह और महावीर ने बताया कि बारिश के बाद धान रोपाई के कार्य में तेजी आई है। संवाद

मृतक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : Archive