फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant woman was threatened and raped for two years

Panipat News: प्रवासी महिला को डरा धमकाकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Migrant woman was threatened and raped for two years
पानीपत। सेक्टर-29 थानाक्षेत्र में एक प्रवासी महिला के साथ उसी कॉलोनी के युवक ने डरा धमकाकर दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला के पति ने आरोपी को दुष्कर्म करते हुए पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था। महिला ने इसके डेढ़ माह बाद सेक्टर 29 पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थानाक्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर गांव की रहने वाली है। पिछले कई साल से वह अपने परिवार के साथ पानीपत में रहती है। उसका पति औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता है। उनकी कॉलोनी का ही रहने वाला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दौलतपुर गांव निवासी वाहजद अली दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जब वह विरोध करती है तो वह उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। गत 10 अक्तूबर को वह घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसी वक्त उसका पति कमरे पर आ गया। पति को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। उसके पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। इस काम में फैक्ट्री का ठेकेदार इमाम अली भी वाहजद का साथ देता है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करेंगे।

- राकेश कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed