फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant trapped in talks and cheated of Rs 1.20 lakh

Panipat News: प्रवासी को बातों में फंसा ठगे 1.20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Migrant trapped in talks and cheated of Rs 1.20 lakh
पानीपत। यमुना एन्क्लेव में एक कंपनी में नौकरी करने वाले प्रवासी से 1.20 लाख रुपये की ठग कर ली गई। ठग ने प्रवासी के पास उसके गांव का बनकर फोन किया था। ठग ने उससे कहा कि वह सऊदी अरब में काम करने आया है। यहां से उसके पास सात लाख रुपये भेजेगा। फिर उसको बातों में फंसाकर श्रमिक से ही अपने खाते में 1.20 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के गांव बनियटोली निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह यमुना एन्क्लेव में एनेक्स लोजिस्टिक प्रा.लि. में भूजल पर रहता है। वह यहीं पर काम करता है। उसके पास 22 सितंबर की शाम मैसेंजर पर एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि वह आपके गांव बनियटोली का रहने वाला है। वह सऊदी अरब में काम के लिए आया है। वह यहां से उसके के लिए गिफ्ट भेजना चाहता है। इसके अलावा वह उसके खाते में सात लाख रुपये भी भेजेगा। गांव आकर उससे वापस ले लेगा। कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने उससे कहा कि उसके खाते में 6.20 विदेशी करेंसी जमा हुई है। कुछ समय में उसके खाते में यह पैसे आ जाएंगे। फिर दोबारा उसके पास कॉल आई। उसने एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि इसमें 70 हजार रुपये जमा करवा दो। उसने अपने साथी रीतिक से 70 हजार रुपये लेकर उस खाते में पैसे जमा करवा दिए। फिर उससे 50 हजार रुपये जमा कराए गए। उसके बैंक में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके खाते में कोई पैसे नहीं आए हैं। ठग ने उसको बातों में फंसाकर उसके साथ 1.20 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed