{"_id":"657de7aeea9a5ab5ef0afb6c","slug":"migrant-mother-dies-after-delivery-panipat-news-c-244-1-pnp1003-10750-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिलीवरी के बाद प्रवासी प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिलीवरी के बाद प्रवासी प्रसूता की मौत
विज्ञापन
पानीपत। इसराना खंड के मांडी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला नागरिक अस्पताल लाते हुए प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता ने पूठर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची को जन्म दिया था। मांडी-पूठर रोड स्थित ईंट भट्ठे पर रहने वाले प्रवासी परिवार का आरोप है कि पूठर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई है। इस मामले में परिजन ने स्टाफ पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की सूचना पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसूता की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। गांव मांडी स्थित लक्ष्मी ईंट भट्ठे पर रहने वाले संदीप तांती ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार के मोसभा क्षेत्र के मिरबीघा गांव के रहने वाले हैं। वो अपने परिवार के साथ एक साल से यहां रहता है। वह तीन साल की बच्ची का पिता है। उसकी पत्नी मनीषा देवी (24) नौ माह की गर्भवती थी। पत्नी मनीषा को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। वो मनीषा को लेकर पूठर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। संदीप का आरोप है कि यहां डॉक्टरों ने मनीषा की सही देखभाल नहीं की। अव्यवस्था के बीच मनीषा ने चार बजे बच्ची को जन्म दिया। वो मनीषा की देखभाल के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे। वहां का स्टाफ इलाज के लिए उनसे दो हजार रुपये की मांग कर रहा था। उनके पास इतने पैसे नहीं थे। वो स्टाफ को 500 रुपये दे रहा था। स्टाफ ने ये पैसे लेने से इंकार कर दिया। पत्नी मनीषा की तबीयत धीरे धीरे बिगड़ गई । मनीषा को सांस लेने में दिक्कत हो गई और अत्याधिक रक्तस्राव हो गया। यहां से डॉक्टर ने मनीषा को नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी की मौत स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है। उसकी बच्ची फिलहाल स्वस्थ है।
इसराना पुलिस थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि प्रसूता की मौत की सूचना पर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंच गई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
प्रसूता की मौत के कारणों की होगी समीक्षा
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि प्रसूता की मौत के कारणों की समीक्षा होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे। परिजन अगर स्टाफ पर लापरवाही और परिजनों से पैसे मांगने का आरोप लगा रहे हैं तो इसकी भी जांच होगी।