फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant kidnapped at gunpoint in broad daylightMigrant kidnapped at gunpoint in broad daylight

Panipat News: दिन दिहाड़े पिस्तौल के बल पर प्रवासी का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Migrant kidnapped at gunpoint in broad daylightMigrant kidnapped at gunpoint in broad daylight
पानीपत। दीवाना गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक कार सवार चार युवकों ने एक प्रवासी का पिस्तौल के बल पर अपहरण लिया। बदमाश प्रवासी को कार में डालकर करनाल की ओर ले गए और उसे इधर उधर घुमाते रहे। बदमाशों ने उससे चार हजार रुपये, मोबाइल व पर्स लूट लिया।इसके बाद उसका डेबिट कार्ड लेकर पिनकोड पूछा और खाते से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। बदमाश शाम को प्रवासी को नांगलखेड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने सेक्टर 29 पुलिस थाना में जाकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। सेक्टर 29 थाने में दी शिकायत में झारखंड के पलामोर जिले सफीक अंसारी ने बताया कि वह दीवाना गांव में किराए पर रहता है। वह यहां पर एक फैक्ट्री में काम करता है। वह वीरवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज के पास घूम रहा था। इसी वक्त उसके पास एक बोलेरो गाड़ी से चार युवक उतरे और उस पर पिस्तौल तान दी। चारों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसे गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे। वे उसे करनाल के कोहंड की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने उससे चार हजार रुपये की नकदी,पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसका डेबिट कार्ड निकाल लिया। जबरन पिन पूछकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने उसका पर्स भी छीन लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने उसे जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास उतार दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


वर्जन-

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed