फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant dies due to electrocution

करंट लगने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Migrant dies due to electrocution
पानीपत। गांव निंबरी में सोते वक्त एक प्रवासी व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति ने मोबाइल चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड अपने पास रखा था। रात को उसमें से तार निकलकर इसको स्पर्श कर गई। इसकी करंट से मौके पर ही मौत हो गई। साथी लेबर ने इस बारे में क्वार्टरों के मालिक को बताया। इसके शव को सिविल अस्पताल में भिजवाकर चांदनी बाग थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सब इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि मूल रूप से अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला इंद्रसेन(40) पुत्र रामबहाल पिछले एक साल से निंबरी गार्ड में लेबर क्वार्टर में रहता था। वो पेशे से मजदूर था। इंद्रसेन ने सोमवार रात को स्विंच से लगाकर अपने बिस्तर के पास ही एक्सटेंशन में लगाया था। रात को सोते वक्त उसका हाथ एक्सटेंशन पर लग गया और नंगा तार उसकी पीठ पर चिपक गया। करंट लगने से इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed