फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mid-day meal will be made tasty for children

Panipat News: बच्चों के लिए स्वादिष्ट बनाएंगे मिड-डे मिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal will be made tasty for children
पानीपत। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील को और स्वादिष्ट बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से मिड-डे मील वर्करों को दाल, रोटी, सब्जी के साथ अन्य पकवान बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुक और सहायक को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेनिंग शेड्यूल तैयार किया गया है। प्रशिक्षण का शेड्यूल जुलाई के प्रथम पखवाड़े में है।
विज्ञापन


जिले के पांच खंड में कुल 422 स्कूल हैं। इसमें मिड-डे मील तैयार किया जाता है। इन मिड-डे मील केंद्रों में 422 खाना बनाने वाले कर्मचारी कार्य करते हैं। इस शेड्यूल के अनुसार ही मिड-डे मील वर्करों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इन्हें बताया जाएगा कि भोजन को कितने डिग्री तक पकाना है। कर्मियों को प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा।
विज्ञापन



कर्मचारियों के काम आएगा प्रशिक्षण
बता दें कि स्कूलों में मिड-डे मील वर्षों से पक रहा है। इसके बाद विभाग को मिड-डे मील वर्करों को प्रशिक्षण देने की याद आई है। शिक्षकों का कहना है कि यह प्रशिक्षण इनके काम आएगा। इससे कर्मियों को खाद्य सामग्री को सही ढंग से रखने के बारे पता लग सकेगा। बर्तनों आदि को सही ढंग से लगाना सीख जाएंगे। इसके साथ उन्हें भोजन पकाने की सही विधि का पता लग जाएगा। हर कार्य दिवस का अलग मेन्यू है। उसके अनुसार ही भोजन स्कूलों में बनता है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने इन्हें प्रशिक्षण देने का सही निर्णय लिया है। इससे सुधार भी भोजन पकाने की विधि में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों की दो सत्र में होगी ट्रेनिंग
प्रथम सत्र में पौष्टिक आहार बनाने का प्रशिक्षण मिलेगा। दूसरे सत्र में खाना पकाने, रखरखाव, खाना पकाने की सामग्री और उसके रखरखाव के साथ रसोई खाना परोसने के बर्तनों को सही ढंग से लगाने के बारे भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलावार ट्रेनिंग शेड्यूल दिया गया है।



वर्जन-
मिड-डे मील कुक को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शेड्यूल जुलाई के प्रथम पखवाड़े में है। इन मिड-डे मील केंद्रों में खाना बनाने वाले करीब 422 कर्मचारी कार्य करते हैं।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed