{"_id":"691b90f54f6141a6320b55b3","slug":"meter-operationalized-on-third-day-aqi-recorded-at-137-panipat-news-c-244-1-pnp1007-147310-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीसरे दिन मीटर हुआ चालू, एक्यूआई <bha>@<\/bha>137 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीसरे दिन मीटर हुआ चालू, एक्यूआई <bha>@</bha>137 दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली के बाद से एक्यूआई 250 से 300 तक रहने लगा है। सोमवार को एक्यूआई में कमी आई जो 137 दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को एक्यूआई मापक मीटर बंद होने के बाद सोमवार को एक्यूआई मापक यंत्र सुचारु रूप से चला जिससे प्रदूषण के स्तर का पता चल पाया।
दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी एक्यूआई लगातार बढ़ रहा था। जिले में शाम होते ही कूड़ा जलाने के मामले बंद नहीं हो रहे हैं जिससे आंखों में जलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस माह अब तक तीन बार एक्यूआई मापक मीटर बंद होने के बाद सोमवार को मापक मीटर सुचारु रूप से चला। रविवार को एक्यूआई 250 के आस-पास दर्ज किया गया जो सोमवार को 137 रहा। शाम ढ़लते ही शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पराली व कूड़ा जलाया जा रहा है जिससे एक्यूआई बढ़ रहा है।
सुबह व शाम के समय चारों तरफ धुआं छाने से आंखों में जलन व सांस संबंधी बीमारी बढ़ रही हैं। एक्यूआई बढ़ने से निजी व जिला नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, लालीपन, खुजली, सांस संबंधी बीमारी अस्थमा और सीओपीडी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। आंखों को ताजे पानी से दिन में कई बार धोना चाहिए।