फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meteorological Department issued orange alert

Panipat News: मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट किया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued orange alert
फोटो-3
विज्ञापन

एंकर
-सुबह से शाम तक चली तेज हवाओं से गेहूं की फसल गिरने का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है सोमवार सुबह करीब 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। जिससे जन जीवन पूरा दिन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने तेज हवा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोमवार सुबह एक साथ मौसम में परिवर्तन आ गया। तेज हवा शुरू हो गई। सुबह से शाम तक करीब 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ आसमान में बादल छा गए। दोपहर के समय बादल कुछ छट गए, लेकिन हवा इतनी तेजी से चली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी मैदानी भागों में दिखाई देगा। ऐसे में फरवरी के अंत तक रात को ठंडक बने रहने के आसार हें। अभी दिन ओर रात के तापमान में काफी अंतर चल रहा है, लेकिन बादल छाए रहने के कारण तापमान कम होने के भी आसार है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन भर तेज हवाएं चलती रही, तेज हवाएं चलने के कारण गेहूं की फसलों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।जिन किसानों ने हॉल में ही गेहूं की फसलों में सिंचाई की है, उनमें ज्यादा खतरा बढ़ गया है। अभी मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। जिस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। गेहूं की बालियों में दूध बन गया है। अगले महीने फसल पकाई को तैयार हो जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मौसम विभाग के अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि 20 और 21 फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed