{"_id":"68dec92abb7416be75099f77","slug":"message-given-about-panch-parivartan-in-path-sanchalan-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144833-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पथ संचलन में पंच परिवर्तन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पथ संचलन में पंच परिवर्तन का दिया संदेश
Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सशस्त्र पूजन और पथ संचलन करते कार्यकर्ता। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर वीरवार को शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया गया। शहर के तीन उपनगर और ग्रामीण अंचल के छह खंडों के 12 मंडलों में कार्यक्रम हुआ। इस बार पथ संचलन में पंच परिवर्तन का संदेश दिया गया। इसमें स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संवर्धन और नागरिक कर्तव्य रहे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सेक्टर-18 बड़ा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वे पथ संचलन में भी शामिल हुए।
संघ की परंपरा के अनुरूप यह कार्यक्रम अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त प्रदर्शन देता है। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। नगरवासियों ने इस पथ संचलन को देखकर न केवल संगठन की शक्ति का अनुभव किया, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश प्राप्त किया। यहां फूलों की वर्षा की। भगत सिंह उपनगर में पथ संचलन एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11-12 में किया। मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हुए वापिस स्कूल में संपन्न हुआ।
केशव उपनगर में सावन भादो पार्क, राधा कृष्ण मंदिर के सामने (आठ मरला) क्षेत्र और लव कुश उपनगर सेक्टर-18 क्षेत्र में पथ संचलन किया। सेक्टर 11/12 भगत सिंह उपनगर में मुख्य वक्ता गोसेवा के हरियाणा प्रांत प्रमुख महेंद्र कंसल रहे। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य को स्वयंसेवकों और समाज से अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
हर आपदा पर मदद के लिए तैयार : सुशील
लव कुश उपनगर सेक्टर-18 क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विभाग के सह संघ चालक सुशील गौड़ मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो संघ के कार्यकर्ता सबसे आगे देशवासियों की मदद के लिए खड़े रहे हैं। गौड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने पिता के वचन के लिए सब कुछ त्याग दिया पर अपना शस्त्र नहीं छोड़ा। समाज आज शस्त्रहीन हो गया है। लोगों को अपने घर में शस्त्र रखना चाहिए। शिवाजी ने अपने पास बाघ न रखा होता तो उनकी हत्या कर दी जाती। उन्होंने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत कई दशकों से जीवन के विविध क्षेत्रों में सेवा, संस्कार और संगठन का कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक सदैव सक्रिय रहते हैं।
ग्रामीण अंचल के छह खंडों में आयोजन
शहर के केशव, लव कुश,भगत सिंह उपनगर में शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक किया। वहीं ग्रामीण अंचल में छह खंडों के 12 मंडल में कार्यक्रम किए। इनमें शिमला गुजरान, खोजकीपुर, छाजपुर, बबैल, शेरा, थर्मल, इसराना, मांडी, परढाना, पट्टीकल्याणा, चुलकाना व नारायणा में शस्त्र पूजन व पथ संचलन किया। मौके पर डेरा बाबा जोध सचियार के सरदार जसपाल सिंह भयाना, अमरजीत सिंह, सुरेश गोयल, तिलक राज मिगलानी, डॉ. अर्चना गुप्ता, हरिओम तायल, रामपाल, संजय सरपंच खोजकीपुर, यशदेव त्यागी व सतीश गुप्ता मौजूद रहे।