फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message for every class in Geeta: Gyananand Maharaj

गीता में हर वर्ग के लिए संदेश : ज्ञानानंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Message for every class in Geeta: Gyananand Maharaj
पानीपत। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निमित कर पूरी सृष्टि को एक उपदेश दिया था। गीता के 18 अध्यायों में हर वर्ग को लेकर संदेश है। यहीं प्राणियों व पशुओं को लेकर भी संदेश दिया है। प्रत्येक व्यक्ति को गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ये प्रवचन शनिवार को श्री अवध धाम मंदिर में कही। वे यहां मंदिर के वार्षिक महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा सत्संग समारोह के पांचवें दिन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती पर उपदेश देकर सबका कल्याण किया है। उन्होंने मोह में भरे अर्जुन को उपदेश देकर युद्ध के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मोह माया से दूर रहना चाहिए। यही सब उनको भगवान से दूर लेकर जाते हैं। व्यक्ति को इन सबको त्यागकर भगवान की शरण में आना चाहिए। उसको भगवान की शरण में ही आत्मिक शांति की अनुभूति होगी।
विज्ञापन

भागवत रसिक पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि साधना की एक अपनी स्वतंत्रता होती है। साधना शब्द इतना सरल है, लेकिन उसको पाना उतना ही कठिन है। साधना शक्ति से प्राप्त की जा सकती है और शक्ति परमात्मा की भक्ति से प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुरु अगर साधना के पथ का प्रदर्शक हो जाएं तो इससे बड़ी साधना की परिपक्वता दूसरी नहीं हो सकती। साधक के जीवन में साधना की परिपूर्णता केवल साध्य की प्राप्ति में नहीं है। इससे पहले गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज का अभिनंदन किया। पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा शाम के समय कथा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed