फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meritorious students will go to Kapurthala for exposure visit

Panipat News: एक्सपोजर विजिट के लिए कपूरथला जाएंगे मेधावी विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students will go to Kapurthala for exposure visit
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को विज्ञान में हो रहे नवाचार से रूबरू करवाने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना बनाई है। इसमें जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे मेधावी विद्यार्थियों को इस विजिट में शामिल किया गया है। जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किवाना के 5 विद्यार्थी सोनिया, कशिश, मन्नु, तनिशा और अंशिका तथा रसायन विज्ञान की पीजीटी शिक्षक सुशैन चौधरी इस विजिट में शामिल होंगे। एक्सपोजर विजिट का आयोजन 20 से 22 नवंबर को किया जाएगा जिसके लिए चयनित विद्यार्थियों और शिक्षक को 20 नवंबर को कल्पना चावला मेमोरियल प्लानेटेरियम कुरुक्षेत्र में सुबह 11 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दोपहर के भोजन के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों के समूह को कपूरथला के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही विभिन्न प्रगति से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद पंचकूला की ओर से हर वर्ष राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है। इस वर्ष प्रदेश के 11 जिलों के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विज्ञान के 55 विद्यार्थियों को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला (पंजाब) का भ्रमण करवाया जाएगा।
विज्ञापन



तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से 5-5 मेधावी विज्ञान के विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। इस एक्सपोजर विजिट में पानीपत के अलावा अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी शामिल हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से उपरोक्त जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मेधावी विद्यार्थियों की सूची मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री के मां के नाम पर है साइंस सिटी

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की मां के नाम पर रखा गया है। उन्होंने साइंस सिटी की आधारशिला 17 अक्तूबर 1997 को रखी थी। यहां के प्रमुख आकर्षणों में अंतरिक्ष थिएटर, लेजर थिएटर, 3डी थिएटर, फ्लाइट सिम्युलेटर और विज्ञान संबंधी उपकरण शामिल हैं। वहीं, यहां के प्रमुख आकर्षणों में एक 18 फुट ऊंचा डायनासोर का स्कलचर और एक जीएसएलवी प्रक्षेपास्त्र का मॉडल भी शामिल है। संग्रहालय में 26 लाख टाइल्स से बना एक विशाल ग्लोब भी सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर बच्चों के लिए पार्क भी है जिसमें अनेक प्रकार के झूले और ट्रेम्पोलिन बच्चों को आकर्षित करते हैं। यह नगरी सीखने के आनंद का अनुभव करने के लिए संग्रहालय में आने वाले सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। उत्तर भारत में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कार्यक्रम में वो ही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिनके दसवीं कक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक है और उनके पास 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय है।




वर्जन-
विज्ञान में हो रहे नवाचार से रूबरू करवाने के उद्देश्य से इस विजिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के राजकीय विद्यालय किवाना के पांच मेधावी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के साथ एक एस्कॉर्ट अध्यापिका साइंस सिटी कपूरथला के भ्रमण के लिए जाएंगे।

-संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed