फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meritorious children of Dhanak Samaj were honored

Panipat News: धानक समाज के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Meritorious children of Dhanak Samaj were honored
पानीपत। सेक्टर-छह स्थित धानक भवन कबीर छात्रावास में सतगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकटोत्सव मनाया। जिसमें सतगुरु कबीर साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी, विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के प्रतिनिधि कर्ण सिंह पुनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व करनाल सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा रहे। जिसकी अध्यक्षता धानक समाज अध्यक्ष कृष्ण दुग्गल ने की।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सतगुरु कबीर साहेब देश में ही नहीं विदेशों तक जाने जाते हैं। उनके द्वारा लिखित दोहे आज भी हृदय को ठंडक आत्मिकता अनुभव कराते हैं।
विज्ञापन

सतगुरु कबीर साहेब एक उच्च कोटि के संत हैं। सद्गुरु कबीर साहेब ने हमेशा ही आडंबरों का विरोध किया है। जैसे कि उन्होंने एक दोहा लिखा है। बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर, पक्षी को छाया नहीं, फल लगे अति दूर। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको हरियाणा सरकार की मदद से जल्द ही कबीर छात्रावास धानक भवन में लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। सासंद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने कहा कि धानक समाज जो भी ड्यूटी भवन निर्माण के लिए लगाएगा।

उसे सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में धानक समाज के मेधावी बच्चों को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणधीर मोर, संस्था के अध्यक्ष पवन बामनिया, संस्था के प्रवक्ता मास्टर अनिल लडवाल, इंद्र सिंह सोलंकी, जगदीश दुग्गल, मेजर जगदीश खनगवाल, मंधीर दुग्गल व सुरेंद्र निनानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed