फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Merit of second phase will be released in ITI on 9th July

Panipat News: आईटीआई में नौ जुलाई को जारी होगी दूसरे चरण की मेरिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Merit of second phase will be released in ITI on 9th July
पानीपत। आईअीआई में नौ जुलाई को दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अंतर्गत चार दिन तक फीस जमा कराई जा सकेगी। आईटीआई ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15079 आवेदकों ने दाखिला लिया है। इनमें राजकीय आईटीआई में 13331 तथा निजी आईटीआई में 1748 आवेदकों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुल 952 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला हो चुका है। दूसरी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी होगी। दूसरे चरण में अभ्यर्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। युवाओं में दाखिलों को लेकर उत्साह है। कई नई ट्रेड में दाखिला लेने में लगे हुए हैं। युवा इसके साथ आईटीआई के बाद नौकरी को लेकर भी शिक्षकों से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
आइटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में अलॉट सीटों में से 204 पर दाखिले हो चुके हैं। खाली सीटों की जानकारी चस्पा दी गई है। इसके बाद आठ जुलाई तक दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed