फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mentally disturbed youth committed suicide

मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
mentally disturbed youth committed suicide
पानीपत। हनुमान कॉलोनी में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मां सुबह उसके कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मूलरूप से करनाल के गांव पुंडरी निवासी अनिल (25) हाल में पानीपत की हनुमान कॉलोनी में अपनी मां मुन्नी और बड़े भाई संदीप के साथ किराये के मकान में रहता था। मां ने बताया कि उसका बड़ा बेटा संदीप सूरत गया था जबकि मंझला बेटा अनिल पानीपत में ही एक फैक्टरी में काम करता था। वह पिछले काफी दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। सोमवार रात को वह अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब सात बजे वह उसके कमरे में गई तो अनिल फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने डॉयल 112 पर कॉल कर सूचना दी। हालांकि बताया जा रहा कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें युवक ने मौत का किसी को कसूरवार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed