फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Memorial meeting organized on the martyrdom day of Mahatma Gandhi

Panipat News: महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर स्मृति सभा का किया आयोजन

Sat, 31 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Memorial meeting organized on the martyrdom day of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद विद्या​​र्थियों के साथ खड़े सभा के सदस्य।
समालखा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बलिदान दिवस पर शुक्रवार को गांधी स्मारक निधि पट्टीकल्याणा गांव आश्रम परिसर में शरीर श्रम पश्चात स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा में पहुंचे अतिथियों द्वारा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। न्यासी हेमलता रावत ने बताया कि 1915 में गांधी वापस भारत आए और देश को आजादी के लिए देश वासियों को संगठित करने के कार्य में लग गए। उन्होंने अनेक आंदोलन-अनशन किए। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन किया। वे हमेशा कहा करते थे कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। उनके प्रयास से देश आजाद हुआ। 30 जनवरी 1948 को बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा में जाते समय उनकी हत्या कर दी गई, उनके मुंह से निकले अंतिम शब्द हे राम थे।
विज्ञापन

सचिव आनंद कुमार शरण ने बताया कि गांधी ने देश और समाज के लिए अनगिनत कार्य किए जिनके लिए आज और आगे भी गांधी को याद किया जाएगा। गांधी बहुत ही दूरदर्शी थे, उन्होंने जब आंदोलन किया तो वहां पर उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। गांधी ने तुरंत ही अपना आंदोलन वापस ले लिया जिसके लिए उनकी उस समय काफी आलोचना भी हुई लेकिन गांधी ने आंदोलन से प्रेरित देशवासियों का नुकसान न हो इसलिए अपने आंदोलन को वापस लिया। इस मौके पर अजय कुमार, किरण शरण, सुनीता शर्मा, रोशन लाल, गिरिराज, योगेंद्र यादव, प्रसन्न कुमार, संजय पटेल, राहुल, राकेश कौशिक, बिमलेश, मीना, सोना व रिंको मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed