फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Memorandum submitted demanding increase in minimum wage

Panipat News: न्यूनतम वेतन बढ़वाने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding increase in minimum wage
पानीपत। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन सीटू की जिला कमेटी ने सहायक श्रम आयुक्त परमजीत सिंह भूल को स्काईलार्क में न्यूनतम वेतन बढ़वाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। वे न्यूनतम वेतन संबंधी फैक्टरी प्रबंधकों और मजदूरों की राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के राज्य के नेतृत्व में कमेटी की बैठक लेने आए थे।
विज्ञापन

सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से प्रदेश में न्यूनतम वेतन दोहराया नहीं गया है। पिछला वेतन दोहराव 2015 में किया था। इन दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गई है। दिल्ली और पंजाब का न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया है। श्रम कानून के तहत पांच वर्षों के अंदर न्यूनतम वेतन का दोहराव होना चाहिए। सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। मजदूर के न्यूनतम वेतन में बड़ी चोरी की गई हैं जबकि मजदूर बड़ी आर्थिक संकट की मार झेल रहा है। परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

इंडियन लेबर ऑर्गेनाइजेशन की डिक्लेरेशन के अनुसार अगर न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाता है तो कम से कम 30 हजार बनता है। पिछले लगभग आठ वर्ष से राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन सरकार से इसकी मांग कर रही है। वे न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। संबोधित करने वालों में उप प्रधान कामरेड सतबीर सिंह, विनोद कुमार, इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत जिला प्रधान जयभगवान, जिला सचिव रामकुमार यादव प कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed